सोरठा छंद अर्धसममात्रिक छंद हैं, सोरठा छंद के प्रथम और तृतीय चरणों में 11-11 मात्राएं होती हैं. और दूसरे और चौथे चरणों में 13-13 मत्राएं होती हैं.|
सोरठा छंद ,दोहा छंद का बिलकुल उल्टा होता है , इसके प्रथम और तृतीय चरण के अंत में एक गुरु और एक लघु होता है |
विषम चरणों के अंत में एक गुरु और एक लघु मात्रा का होना ज़रूरी होता है.
सोरठा में तुकबंदी बीच में यानी पहले और तीसरे चरणों में होती है.
अंत में दूसरे और चौथे चरण तुकान्त और अतुकान्त कुछ भी हो सकते हैं.
दूसरे- चौथे चरण के अंत में लघु गुरु होते हैं , तीन लघु भी हो सकते हैं , किंतु गुरु-लघु नहीं हो सकते है , यदि अंत सोरठा यानि २१२ से हो तो अति उत्तम सृजन हो जाता है |
जो सुमिरत सिधि होय, गननायक करिबर बदन।
करहु अनुग्रह सोय, बुद्धि रासि सुभ गुन सदन॥
कुंद इंदु सम देह , उमा रमन करुनायतन ।
जाहि दीन पर नेह , करहु कृपा मर्दन मयन ॥
(तुलसीदास जी)
================
रहिमन मोहि न सुहाय , अमिय पियावत मान बिन |
जो विष देत बुलाय , प्रेम सहित. मरिबो भलो ||
(रहीम जी)
Comments
Post a Comment