लक्षण / परिभाषा - इस छन्द में छः चरण होते हैं। प्रत्येक चरण में 24 मात्राएँ होती हैं। प्रारम्भ में दो पदों का एक दोहा और फिर चार पदों का रोला जोड़कर कुण्डलियाँ छन्द की रचना होती है।
कुण्डलिया में जो शब्द आरम्भ में रहता है, वही अन्त में भी आता है।
उदाहरण -
सावन बरसा जोर से, प्रमुदित हुआ किसान ।
लगा रोपने खेत में, आशाओं के धान ।।
आशाओं के धान, मधुर स्वर कोयल बोले ।
लिए प्रेम-सन्देश, मेघ सावन के डोले ।
'ठकुरेला' कविराय, लगा सबको मनभावन ।
मन में भरे उमंग, झूमता गाता सावन ।।
उदाहरण -
55 51 1515 55 5 ।। 51 = 24 मात्राएँ
बीती ताहि विसारि दै, आगे की सुधि लेय।
जो बनि आवे सहज में, ताही में चित देय।
ताही में चित देय, बात जो ही बनि जावे।
दुरजन हंसे न कोय, चित्त में खेद न पाये।
कह गिरधर कविराय, यहै कर मन पर तीती।
आगे की सुधि लेय, समुझि कीती सौ बीती॥
उदाहरण -
बेटे-बेटी में करो, समता का व्यवहार।
बेटी ही संसार की, होती सिरजनहार।।
होती सिरजनहार, स्रजन को सदा सँवारा।
जिसने ममता को उर में जीवन भर धारा।।
कह 'मयंक' दामन में कँटक रही समेटे।
बेटी माता बनकर जनती बेटी-बेटे ।।
उदाहरण -
हरे-भरे हों पेड़ सब, छाया दें घनघोर ।
उपवन में हँसते सुमन, सबको करें विभोर ।।
सबको करें विभोर, प्रदूषण हर लेते हैं।
कंकड़-पत्थर खाकर, मीठे फल देते हैं।।
कह 'मयंक' आचरण, विचार हों साफ-सुथरे ।
उपवन के सारे, पादप नित हों भरे-हरे।।
Comments
Post a Comment