लक्षण या परिभाषा : - छप्पय छः पदों से मिलकर बनता है जो रोला और उल्लाला से मिलकर बनता है। इसकी प्रथम चार पंक्तियों में 24-24 मात्राएँ व 11-13 पर यति होती है तथा अन्तिम दो पंक्तियों में 28-28 मात्राएँ व 15-13 पर यति होती है।
छप्पय में छः पंक्तियाँ होती हैं, प्रथम चार रोला छन्द की और अन्तिम दो उल्लाला छन्द की होती हैं।
उदाहरण
55 ।। ।। 51, 111 11 11 511 5 = 24 मात्राएँ
नीलाम्बर परिधान, हरित यह पर सुन्दर है।
सूर्यचन्द्र युग मुकुट, मेखला रत्नाकर है।
नदियाँ प्रेम-प्रवाह, फूल तारामण्डल हैं।
बन्दीजन खग वृन्द, शेषफन सिंहासन है।
115 1151 151 5 1155 11 51 5 = 28 मात्राएँ
करते अभिषेक पयोद हैं, बलिहारी इस देश की।
हे मातृभूमि तू सत्य ही, सगुण मूर्ति सर्वेश की ॥
Comments
Post a Comment