गीतिका छंद - जिस छन्द के प्रत्येक चरण में 14-12 मात्राओं पर यति तथा 26 मात्राएं होती है और अंत में हमें एक लघु और एक गुरु वर्ण रहता है, उसे गीतिका छंद कहते हैं। यह अर्द्धसम मात्रिक छन्द है।
उदाहरण-
S1 SSS 1SS S1S 11S 1S = 14+12 मात्राएँ
साधु भक्तों में सुयोगी, संयमी बढ़ने लगे।
सभ्यता की सीढ़ियों पर, सूरमन चढ़ने लगे।
वेद-मन्त्रों को विवेकी, प्रेम से पढ़ने लगे।
वंचकों की छातियों में, शूल से गढ़ने लगे ॥
एक और उदाहरण
SIS SS1SS S1 11S S1S = 14+12 मात्राएँ
हे प्रभो आनन्ददाता, ज्ञान हमको दीजिए।
शीघ्र सारे दुर्गुणों को, दूर हमसे कीजिए।
लीजिए हमको शरण में, हम सदाचारी बनें,
ब्रह्मचारी धर्मरक्षक, वीर व्रतधारी बनें ॥
Comments
Post a Comment