Skip to main content

हुसैन की कहानी अपनी ज़बानी Summary – Class 11 Hindi Antral Chapter 2

हुसैन की कहानी अपनी ज़बानी – बड़ौदा का बोर्डिंग स्कूल – कवि परिचय


‘बड़ौदा का बोरिंग स्कूल’ ‘मकबूल फ़िदा हुसैन’ लिखित संस्मरण है। दादा के मरने के बाद मकबूल चुप रहने लगा था। वह अब बड़ा अपनी उम्र से लगने लगा था। उसे अपने दादा से बहुत प्यार था। उसकी गुम-सुम रहनेवाली स्थिति देखकर उसके पिता ने उसे बड़ौदा के बोडिंग स्कूल में भेज दिया। वहाँ पढ़ाई के साथ मजहबी शिक्षा भी दी जाती थी। बड़ौदा शहर महाराजा सियाजीराव गायकवाड़ का था। उस समय इस शहर की एक खास बात यह थी कि यहाँ का राजा मराठा था और प्रजा गुजराती थी। Xpassbook.blogspot.com


बड़ौदा का बोडिंग स्कूल गांधी जी के अनुयायी जी० एम० हकीम अब्बास तैयबजी की देख-रेख में चलता था। गांधी-भक्त होने के कारण वे छात्रों के सिर मुँड़वाकर सिर पर गांधी टोपी और बदन पर खादी का कुरता-पायजामा पहनने के लिए देते थे। यहाँ मकबूल की दोस्ती छह लड़कों से हुई है। ये सब लड़के दिल से एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए थे और ये नजदीकियाँ कभी भी दूर रहते हुए भी कम न ही हो पाई थी। स्कूल के वार्षिक समारोह में खास मेहमानों और उस्तादों की गुप फोटोग्राफ़ खींचे जा रहे थे। उन फोटो में मकबूल भी अवसर देखकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा लेता था।


मकबूल ने स्कूल में हाई जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया परंतु दौड़ में फिसड्डी रहा। ड्राइंग मास्टर ने ब्लैक बोई पर चिड़िया बनाई और सब बच्चों को उसे देखकर बनाने के लिए कहा। मकबूल ने स्लेट पर बिलकुल वैसी ही चिड़िया बनाई जैसी मास्टर ने बनाई थी। उसे इसमें दस में से दस अंक मिले। दो अक्तूबर को मकबूल ने समारोह आरंभ होने से पहले गांधी जी का पोट्रेट ब्लैक-बोर्ड पर बनाया जिसे देखकर अब्बास तैयब जी खुश हुए। स्कूल के समारोह में बोलने के लिए मौलवी अकबर ने मकबूल को ‘इलम’ पर दस मिनट का भाषण तैयार करवाया। उस भाषण के अनुसार जिसके पास कोई हुनर नहीं है वह दुनिया का चहेता होते हुए भी लोगों के दिलों को जीत नहीं सकता।


उस समय किसी को भी यह नहीं पता था कि यह लड़का बड़ा होकर सारी दुनिया में अपना कमाल फैलाएगा। मकबूल के चाचा मुरादअली को रानीपुर बाजार में मकबूल के पिता ने एक जनरल स्टोर की दुकान खुलवा दी। फ़िदा साहब स्वयं ‘मालवा टेक्सटाइल’ में चौकीदार थे परंतु उनकी बिजनेस में दिलचस्पी थी। छुद्टी के दिन वह मकबूल को दुकान पर व्यापार के गुर सीखने के लिए भेजते थे। उन्होंने अपने भाई मुरादअली के लिए एक काम न चलने पर दूसरा काम खुलवा कर दिया। मकबूल को भी उन दुकानों पर साथ बैठाया गया, परंतु उसका सारा ध्यान ड्राइंग और पेंटिंग में लगा रहता था। Xpassbook.blogspot.com


उसे दुकान की चीजों के मूल्य-भाव याद नहीं रहते थे, परंतु वह गल्ले का हिसाब-किताब सही रखता था। बहियों में ही वह स्केच बनाता रहता। जनरल स्टोर पर बैठकर आगे से गुज़रनेवाले लोगों के मकयूल तरह-तरह के स्केच बनाता। एक मेहतरानी (नौकरानी) अकसर दुकान से सामान लेकर जाती थी। उसने उसके कई तरह के स्केच बना दिए थे। वह समय साइलेंट फिल्मों का था। उस समय फ़िल्मों के इशितहार रंगीन पतंग के कागज़ पर हीरो-हीरोइन की तसवीरों के साथ छापे और बँटट जाते थे। मकबूल ने कोल्हापुर के शांताराम की फ़िल्म ‘सिंहगढ़’ का पोस्टर देखा। रंगीन कागज़ की पतंग पर एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में ढाल लेकर एक मराठा योद्धा खड़ा था।


मकबूल ने उस पोस्टर की ऑंयल पेंटिंग बनानी चाही। मकबूल के पिता उसे बिजनेसमैन बनाने का सपना देखे हुए थे, इसलिए उन्होंने उसे ऑयल कलर नहीं दिलवाए। मकबूल ने अपनी चाहत पूरी करने के लिए अपनी स्कूल की दो किताबें बेच दीं और ऑयल कलर की ट्यूब खरीदकर चाचा की दुकान पर बैठकर पहली ऑयल पेंटिंग बनाई। चाचा ने पिता से इस बात की शिकायत कर दी। पिता ने पेंटिंग देखकर पुत्र को अपने गले लगा लिया।


मकबूल इंदौर के सर्राफ़ा बाज़ार के करीब ताँबे-पीतल की दुकानों की गली में लँंडस्केप बना रहा था। वहाँ उसकी मुलाकात बंंद्रे साहब से हुई। वे ऑन स्पॉटट पेंटंग करते थे, उसे उनकी यह तकनीक अच्छी लगी। इस मुलाकात के बाद अकसर वह बेंद्रे के साथ लँडस्केप पेंट करने जाया करता था। 1933 में बेंद्रे ने कैनवास पर एक पेंटिंग शुरू की; उसमें अपने भाई को पठान के रूप में मॉंडल बनाया। उस पेंटिंग में फ्रेंच इंग्रेशन की झलक थी। उस पेंटिंग को ‘बंबई आर्ट सोसायटी’ ने बेंद्रे को चाँदी का मेडल दिया।


हिंदुस्तानी मॉडर्न आर्ट में शायद यह पहला क्रांतिकारी कदम था। इस पेटिंग में जोश की सुर्खी कम जवानी का गुलाबीपन ज्यादा था। राजा रवि वर्मां और गजेंद्रनाथ टैगोर ने भी पेंटिंग में अपने तज़ुर्ब किए। वे ज्यादा दर तक आर्ट की दुनिया में टिके नहीं रहे। बेंद्र के गुलाबीपन ने कुछ समय तक अपना प्रभाव बनाए रखा। उन्हें बड़ौदा के ‘फ़ैकल्टी ऑफफ फ़ाइन आर्ट’ का डीन बना दिया गया। Xpassbook.blogspot.com


मकबूल ने पेंटिंग की शुरुआत इंदौर जैसी जगह में बेंदे के घर से की। एक दिन बेंद्रे ने मकबूल के पिता से मिलकर उनके काम की बात की। बेंद्रे की बात सुनकर उसके पिता ने अगले दिन बंबई से ‘विनसर न्यूटन’ ऑयल द्यूब मँगवाने का ऑर्डर दे दिया। उन दिनों पेंटर बनने की सोचना आश्चर्य की बात थी। मकबूल के पिता ने सारी मान्यताओं को नज़रअंदाज़ करके अपने बेटे को जिंदगी में रंग भरने की इज्ञाज़त दे दी।


कठिन शब्दों के अर्थ :


चल बसे – मर गए

अब्बा – पिता

गुमसुम – खोया-खोया, चुपचाप रहना

हवाले – सुपुर्द

आचरण – चालचलन

सबक – पाठ

पाकीज़मी – पवित्रता

जमात – श्रेणी

अनुयायी – मानने वाले

उस्ताद – गुरु, विद्वान

सालन – सब्ज़ी

तमाम – सारी Xpassbook.blogspot.com

मुश्क – सुगंध

खास – विशेष

हूबहू – बिलकुल वैसी, ज्यों की त्यों

सालगिरह – वर्षगाँठ

पोट्टेट – रेखाचित्र

इलम – ज्ञान

बाकायदा – नियम के अनुसार

हुनर – कला, गुण

कमाल – कुशलता, निपुणता

हासिल – प्राप्त

बिज्ञनेस – व्यापार

दिलचस्पी – रुचि

कैदे बामशक्कत – परिश्रम के साथ सज्जा काटना

सिज़़े – नमस्कार करना, माथा टेकना

लैंडस्केप – प्राकृतिक दृश्य

ऑनस्प्पॉट पेंटिग – स्थान पर चित्र बनाना

टेकनीक – तरीका, ढंग

इत्तफ़ाकी – अचानक

रियलिज्म – यथार्थवाद

एक्सप्रेशनिस्ट – सुविवेचित

बंदिशों – बंधनों

तज़ुर्बें – अनुभव

अर्सें – समय

हर दिल अजीज़ – सर्वप्रिय

ताज्जुब – हैरानी

माहौल – वातावरण Xpassbook.blogspot.com

इख्तियार – वश, काबू

शगल – शौक

अख्याश – बिलासी

रोशनख़याली – विचारों की आज़ादी

नज़्रअंदाज – अनदेखा करना

मशवरे – सलाह

तमाम – सारी

रिवायती – परंपराएँ Xpassbook.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

सूरदास की झोंपड़ी - Summary – Class 12 Hindi Antral Chapter 1

सूरदास की झोंपड़ी – प्रेमचंद – कवि परिचय - Surdas ki jhopadi प्रश्न : प्रेमचंद की साहित्यिक तथा भाषागत विशेषताओं का परिचय देते हुए उनकी कृतियों का उल्लेख कीजिए। उत्तर : जीवन परिचय : प्रसिद्ध कथाकार मुंशी प्रेमचन्द का जन्म सन् 1880 ई. में वाराणसी के समीप लमही नामक गाँव में हुआ था। उनका मूल नाम धनपतराय था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में हुई। उन्होंने क्वींस कॉलेज वाराणसी से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। सन् 1896 ई. में उनके पिता की मूत्यु हो गई, अत: उन्हें एक प्राइमरी स्कूल का अध्यापन कार्य करने के लिए विवश होना पड़ा। बाद में वे सब डिप्टी इंस्पेक्टर तक पहुँच गए। उन्होंने बी. ए, की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। सन् 1920 में महात्मा गाँधी के प्रभाव में आकर उन्होंने सरकारी नौकरी त्याग दी। इसके पश्चात् वे स्वतंत्र लेखन करते रहे। ‘प्रेमचंद’ नाम उन्होंने लेखन के लिए अपनाया और वही प्रसिद्ध हो गया। प्रारंभ में वह उर्दू में लिखते थे। कुछ वर्षों के बाद उन्होंने अपनी उर्दू रचनाएँ हिन्दी में अनूदित की। Xpassbook.blogspot.com आगे चलकर उन्होंने मूल रूप से हिन्दी में ही लिखना शुरू कर दिया। उन्होंने...

बारहमासा Barahmasa Summary – Class 12 Hindi Antra Chapter 8

बारहमासा – मलिक मुहम्मद जायसी – कवि परिचय प्रश्न : मलिक मुहम्मद जायसी का संक्षिप्त जीवन-परिचय बेते हुए उनकी प्रमुख रचनाओं का उल्लेख कीजिए एवं भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए। उत्तर : जीवन-परिचय : प्रेम की पीर के गायक, सूफी कवि मलिक मुहम्मद जायसी का जन्म 1492 ई. में जायस (उ. प्र.) नामक ग्राम में हुआ था। पिता की मृत्यु इनके बचपन में ही हो गई थी। अतः इनका पालन-पोषण ननिहाल में छी हुआ। उनका बाह्म व्यक्तित्व आकर्षक न था, पर वे उदार सूफी संत होने के साथ-साथ संवेदनशील कवि थे। उन्होंने सैयद अशरफ जहाँगीर और मेंहदी शेख बुरहान का उल्लेख अपने गुरु के रूप में किया है। 1542 ई. में इनकी मृत्यु हुई। Xpassbook.blogspot.com रचनाएँ : जायसी द्वारा रचित बारह ग्रंथ बताए जाते हैं, किंतु अभी तक केवल सात ही उपलब्ध हैं-‘पप्यावत’, ‘अखरावट’, ‘आखिरी कलाम’, ‘चित्रेखा’, ‘कहरनामा’, ‘मसलानामा’ और ‘कान्हावत’। इनमें पद्मावत (महाकाव्य) उनकी प्रसिद्धि का प्रमुख आधार है। काव्यगत विशेषताएँ : प्रेमाख्यान-परंपरा के कवियों में जायसी सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। उनकी अमर कृति ‘पद्मावत’ एक आध्यात्मिक प्रेम-गाथा है। उन्होंने प्रेम तत्त्व ...

बिस्कोहर की माटी - Summary – Class 12 Hindi Antral Chapter 2

बिस्कोहर की माटी – डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी – कवि परिचय  - Biskohar ki mati  प्रश्न : डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी का संक्षिप्त जीवन-परिचय देते हुए उनकी रचनाओं का उल्लेख कीजिए। उत्तर : जीवन-परिचय-डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी का जन्म 16 फरवरी, 1931 को बिस्कोहर गाँव, जिला बस्ती (सिद्धार्थ नगर) उ. प्र. में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गाँव में हुई। तत्पश्चात् बलरामपुर कस्बे में आगे की शिक्षा प्राप्त की। उच्च शिक्षा के लिए वे पहले कानपुर और बाद में वाराणसी गए। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ से पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। शुरू में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज में अध्यापन कार्य किया, फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में अध्यापन कार्य से जुड़े रहे। यहीं से सेवानिवृत्त होकर स्वतंत्र लेखन कर रहे है। Xpassbook.blogspot.com रचनाएँ – उनकी रचनाओं में प्रारंभिक अवधी, हिंदी आलोचना, हिंदी साहित्य का संक्षिप्त इतिहास, लोकवादी तुलसीदास, मीस का काव्य, देश के इस दौर में, कुछ कहानियाँ कुछ विचार, पेड़ का हाथ, जैसा कह सका (कविता-संग्रह) प्रमुख हैं। उन्होंने आरंभ में आचार्य हजारी ...