Skip to main content

अंडे के छिलके Summary – Class 11 Hindi Antral Chapter 1 - Dramma

अंडे के छिलके – मोहन राकेश – कवि परिचय


‘अंडे के छिलके’ एकांकी के लेखक ‘मोहन राकेश’ हैं। लेखक ने इस पाठ में एक परिवार की विभिन्न रुचियों का सूक्ष्मता से वर्णन किया है। सभी सदस्य एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हुए उनके परिवार-विरूद्ध कार्यों को अम्माँ से छुपाते हैं। वे अंडे खाते हैं; सिगरेट पीते हैं; चंद्रकांता संतति पढ़ते हैं, परंतु अम्माँ सब कुछ जानते हुए भी अपने परिवार की एकता और स्नेह के लिए उसे अनदेखा कर देती हैं। Xpassbook.blogspot.com


श्याम बारिश में भीगता हुआ आता है और अपनी भाभी को आवाज़ लगाता है। उसकी भाभी वीना उसे अपने कमरे में बुलाती है। श्याम कहता है कि उसे उनके कमरे में अपनापन नहीं लगता है। ऐसा लगता है? जैसे किसी पराये के घर आ गया हो। वीना ने शादी के बाद कमरे के रख-रखाव को पूरी तरह बदल दिया था, जिससे श्याम को कमरा पराया लगता था। श्याम बीना से चाय बनाने को कहता है। चाय के साथ समोसे और कचौरी लाने के लिए वीना से पूछता है। वीना बरसात के मौसम में समोसे-कचौरी की अपेक्षा अंडे का हलुआ बनाने की बात करती है। श्याम अंडे का नाम सुनकर वीना को चुप रहने के लिए कहता है, क्योंकि उसकी अम्माँ पुराने विचारों की है।



यदि अंडे का नाम भी सुन लिया तो इस बरसात में स्नान करना पड़ेगा। वीना कहती है कि उसने अपने कमरे में बिजली का स्टोव बेड-टी पीने के बहाने से रखा हुआ है। जब कभी अंडे खाने का मन होता है, वह उसी स्टोव पर बनाकर स्वयं और श्याम के भैया गोपाल दोनों खाते हैं। श्याम उसे अंडे का नाम लेने से मना करता है। वीना कहती है कि उसे यह अच्छा नहीं लगता कि खाने की चीज़ें छिपाकर खाई जाएँ।


श्याम इस शर्त के साथ अंडे लाने के लिए तैयार होता है कि यदि अम्माँ को अंडे की भनक मिल गई तो वह साफ बच निकलेगा और सारी बात वीना पर आएगी। श्याम और वीना में समझौता होता कि दोनों में से कोई कुछ नहीं कहेगा। श्याम के जाने के बाद वीना को कमरे के एक कोने में जुराब के अंदर अंडे के छिलके मिलते हैं। उसे लगता है कि उसके पति ने अंडे के छिलके छुपाने के लिए जुराब में ड्ाल दिए हैं।


वीना चाय बनाने के लिए पानी लेने जाती है। उसे अपनी जेठानी राधा का कमरा बंद दिखता है। वह राधा से दरवाज़ा बंद होने का कारण पूछती है। राधा कहती है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। वीना उसे चाय पीने के लिए कमरे में बुलाती है। रसोई में पानी लेते समय उसे ‘चंद्रकांता संतति’ नामक किताब मिलती है। वीना समझ जाती है कि राधा भाभी यह किताब पढ़ रही थी। राधा उससे किताब छीनने का प्रयल करती है। वीना उसे कहती है कि यह ऐसी किताब नहीं है जो छिपाकर पढ़ी जाए।


राधा कहती है कि अम्माँ जी को बुरा लगेगा कि दिन के समय में रामायण, महाभारत के स्थान पर किस्से-कहानियों की किताबें पढ़ी जाएँ। यह किताब तो कौशल्या भाभी ने जबरदस्ती पढ़ने के लिए दे दी। वीना कहती है कि यह किताब रामायण-महाभारत के आगे बचकाना लगती है। वीना की यह किताब पढ़ी हुई है, यह जानकर वह उससे उत्सुकता से आगे की कहानी पूछती है। उसी समय वीना का पति गोपाल बाहर से बारिश में भीगता हुआ आता है। गोपाल चाय बनी देखकर प्रसन्न होता है, लेकिन यह पता चलने पर कि यह चाय श्याम के लिए बनी है तो वह वीना से पूछता है कि आजकल वह श्याम पर मेहरबान क्यों है। Xpassbook.blogspot.com



वीना कहती है, राधा जीजी को पता होगा कि गोपाल कहता है, उसकी भाभी तो देवी है, वह वीना की तरह ‘संज एंड़ लवर्ज’ नहीं पढ़ती। वह तो रामायण महाभारत पढ़ती है। मन में अच्छी भावना होनी चाहिए। वीना को भी उनसे कुछ सीखना चाहिए। राधा अपनी कमी छिपाती हुई कहती है कि वह तो स्वयं वीना से आज के समय की अच्छी बातें सीखने आई है। गोपाल राधा की आज्ञा लेकर सिगरेट पीता है। यह बताता है कि घर में राधा भाभी के सिवाए किसी को नहीं पता कि वह सिगरेट पीता है। राधा कहती है कि कुछ बातें दिल में ही रखनी चाहिए।


श्याम आता है और वीना को अंडे देता है परंतु राधा भाभी को देखकर असमंजस में पड़ जाता है। वीना कहती है कि भाभी किसी से नहीं बताएगी। गोपाल वीना से कहता है कि उसने उसे कहा था कि घर में किसी से इसके बारे में बात नहीं करना। वीना उसे जवाब देती है कि जब सिगरेट का भाभी से छिपाव नहीं तो अंडों का क्यों छिपाव रखते हो। राधा कहती है कि उसे पहले से ही पता है कि उनके कमरे में अंडे बनते हैं क्योंकि वह तो उसकी गंध से पहचान जाती है। राधा ने कभी अंडे खाए नहीं हैं। गोपाल राधा से कहता है कि भैया से मत बताना।


गोपाल श्याम को कमरे का दरवाज़ा बंद करने के लिए कहता है कि इतने में बाहर से अम्माँ आवाज़ लगाती हुई आ जाती है। श्याम उन्हें कमरे के बाहर दरवाज़े पर रोकता है लेकिन वह कमरे में आ जाती है। जमुना गोपाल से कमरे की छत टपकने की बात करती है। वह देखती है कि उन्हें देखकर सब चुप हो गए हैं, और वीना एक कोने में चम्मच लिए खड़ी है तो गोपाल कहता है कि वीना का हाथ जल गया है उसके लिए मरहम दूँढ़ रहा हूँ। जमुना पूछ्ती है कि हाथ कैसे जल गया है तो गोपाल कहता है कि श्याम के लिए चाय बना रही थी, उसी समय जल गया। Xpassbook.blogspot.com


जमुना से फ़िक्र न करने के लिए कहता है। जमुना कहती है कि उसे पता था कि यह बिजली का स्टोव कुछ न कुछ तो जरूर करेगा। जमुना स्टोव पर फ्राइंग पैन रखा देखती है और पूछती है कि इस समय क्या बन रहा था। वह फ्राइंग पैन से ढक्कन उठाकर देखना चाहती है लेकिन गोपाल उसे बीच में ही रोक देता है और कहता है कि स्टोव तो बुझ़ा हुआ भी करंट मार देता है। जमुना कहती है कि हाथ नहीं लगाती पर यह तो बता कि इसमें बना क्या रखा है। यह सुनकर सब घबरा जाते हैं। उस समय राधा बात को सँभालती है कि श्याम के क्रिकेट खेलते समय चोट लग गई थी। इसलिए वीना से कहकर पुलटिस बनवा दी थी।



जमुना कहती है कि चोट पर वह गोपाल अम्माँ को आराम से बैठने के लिए कहता है। पुलटिस तो बीना बाँध देगी। अम्माँ श्याम को डाँटती है कि चोट लगवाकर सबको परेशान करता रहता है। अम्माँ श्याम के हाथ में चंद्रकांता संतति किताब देखती है तो पूछती है कि यह किताब कौन-सी है। वीना कहती है कि यह किताब राधा भाभी की रामायण-गुटका है। अम्माँ कहती है कि रामायण-गुटका तो छोटी होती हैं। यह तो बड़ी है। श्याम बात बनाते हुए कहता है कि इस बार रामायण-गुटका के स्थान पर नए एडीशन में रामायण का साइड़ बड़ा बना दिया है। वह अम्माँ से उसके कमरे में छोड़कर आने की बात करता है।


गोपाल अम्माँ को उनके कमरे में छोड़ आता है। अम्माँ के जाते ही श्याम जल्दी से फ्राइंग पैन में रखा हलुआ खा जाता है। उसे गोपाल आकर बताता है कि बड़े भैया आ रहे हैं, जल्दी फ्राइंग पैन हटा दो और अंडे के छिलके को कोट की जेब में छिपा दो। इतने में बड़े भैया माधव आ जाता है। वह पूछता है कि कोट की जेब में क्या छिपाया जा रहा है। गोपाल को कोई जवाब नहीं सूझता। माधव कहता है कि छिलके जेब में छिपा रहे थे। गोपाल कहता है कि वह तो मज़ाक कर रहा था। माधव श्याम से पूछता है कि वह क्या खा रहा है। Xpassbook.blogspot.com


श्याम घबराते हुए कहता है कि वह पुलटिस खा रहा है। माधव कहता है कि पुलटिस भी खाने के काम आने लगी है। पुलटिस उसी चीज़ की बनी है जिसके छिलके छिपाए जा रहे हैं। माधव गोपाल से कहता है कि छिलके जेब में रखने की बजाय नाली में डाल दो। अम्माँ को पता है कि घर में क्या हो रहा है कि गोपाल के कमरे में क्या बनता है। श्याम कमरे में दूध क्यों पीता है ? सबके-सो जाने पर उसकी पत्ती मोमबत्ती जलाकर कौन-सी किताब पढ़ती है ? अम्माँ तो माधव की भी सभी बाते जानती है जो कोई नहीं जानता। आगे से छिलके नाली में डाल दिया करो, अम्माँ देखकर भी नहीं देखेगी। सब कुछ देखकर भी अनदेखा कर देगी।


कठिन शब्दों के अर्थ :


पराए – दूसरे के, अन्य के

सरकार बदलना – हुलिया बदलना

संयम – धैर्य

इश्नान – स्नान

मुकर जाना – मना करना

मोज़ा – जुराब

संझा – संध्या, शाम

झाँसा – धोखा, बहलावार

उद्धार – मुक्त, आज़ाद

लंघन – पार करना

इज्ञाजत – आज्ञा

मेहरबानी – कृपा

हील-हुज्जत – ना-नुकर करना

बेबस – मजबूर, विवश

इंतज़ाम – प्रबंध

बाज़ वक्त – कोई समय

हौसला – हिम्मत

हरगिज़ – बिलकुल

भनक पड़ना – पता चलना

जान निकलवाना – कठिनाई में डालना Xpassbook.blogspot.com

ज़ाहिर – उजागर

सौगात – भेंट, उपहार

अनमनी – उदास, सुस्त

बाँच – पढ़

गलतफ़हमी – धोखे में रहना

दस्तूर – परंपरा, रिवाज

इकबाल – इक्ज़त, प्रतिष्ठा

असमंजस – दुविधा

काठ-से – जड़ समान, स्थिर

फेंटना – मिलाना

एहतियात – सावधानी

महसूस – अनुभव

नाहक – व्यर्थ, बेकार

पुलटिस – एक घरेलू द्वा जो मोच आदि पर बाँधी जाती

वाकई – वास्वव में

मरदूद – नीच

खामखाह – व्यर्थ

बगैर – बिना

इस्तेमाल – उपयोग Xpassbook.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

सूरदास की झोंपड़ी - Summary – Class 12 Hindi Antral Chapter 1

सूरदास की झोंपड़ी – प्रेमचंद – कवि परिचय - Surdas ki jhopadi प्रश्न : प्रेमचंद की साहित्यिक तथा भाषागत विशेषताओं का परिचय देते हुए उनकी कृतियों का उल्लेख कीजिए। उत्तर : जीवन परिचय : प्रसिद्ध कथाकार मुंशी प्रेमचन्द का जन्म सन् 1880 ई. में वाराणसी के समीप लमही नामक गाँव में हुआ था। उनका मूल नाम धनपतराय था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में हुई। उन्होंने क्वींस कॉलेज वाराणसी से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। सन् 1896 ई. में उनके पिता की मूत्यु हो गई, अत: उन्हें एक प्राइमरी स्कूल का अध्यापन कार्य करने के लिए विवश होना पड़ा। बाद में वे सब डिप्टी इंस्पेक्टर तक पहुँच गए। उन्होंने बी. ए, की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। सन् 1920 में महात्मा गाँधी के प्रभाव में आकर उन्होंने सरकारी नौकरी त्याग दी। इसके पश्चात् वे स्वतंत्र लेखन करते रहे। ‘प्रेमचंद’ नाम उन्होंने लेखन के लिए अपनाया और वही प्रसिद्ध हो गया। प्रारंभ में वह उर्दू में लिखते थे। कुछ वर्षों के बाद उन्होंने अपनी उर्दू रचनाएँ हिन्दी में अनूदित की। Xpassbook.blogspot.com आगे चलकर उन्होंने मूल रूप से हिन्दी में ही लिखना शुरू कर दिया। उन्होंने...

गूँगे Summary – Class 11 Hindi Antra Chapter 4

गूँगे – रांगेय राघव – कवि परिचय लेखक-परिचय : जीवन-परिचय-रांगेय राधव हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार हैं। उनकी कहानियाँ जीवन के विविध पहलुओं को छूने की विशेषता रखती हैं। उनका जन्म 17 जनवरी, 1923 ई० को आगरा में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा भी आगरा में ही हुई। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से हिंदी में एम.ए, पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। उन्हें सन 1961 ईी० में राजस्थान साहित्य अकादमी ने पुरस्कृत किया था। केवल 39 वर्ष की अल्पायु में सन 1962 ईं० में उनका निधन हो गया था।  xpassbook.blogspot.com रचनाएँ – श्री रांगेय राषव बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने सभी विधाओं में साहित्य की रचना – है। इनमें कहानी, उपन्यास, कविता तथा आलोचना मुख्य हैं। उनकी प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं- कहानी-संग्रह-राम राज्य का वैभव, देवदासी, समुद्र के फेन, अधूरी मूरत, जीवन के दाने, अंगारे न बुझे, ऐयाश मुरदे, इनसान पैदा हुआ। उपन्यास-घरॉंदा, सीधा-सादा रास्ता, अँधरे के जुगनू, बोलते खंडहर, कब तक पुकारूू तथा मुरदों का टीला। उनकी संपूर्ण रचनाओं का संग्रह दस खंडों में ‘रांगेय राघव ग्रंधावली’ नाम से प्रकाशित हो चुका है। भाथा-शैली –...

विद्यापति के पद - Vidyapati ke pad - Summary – Class 12 Hindi Antra Chapter 9

विद्यापति के पद – विद्यापति – कवि परिचय प्रश्न : कवि विद्यापति के जीवन एवं साहित्य का परिचय देते हुए उनकी रचनाओं एवं भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए। उत्तर : जीवन-परिचय : विद्यापति का जन्म 1380 ई. में मधुबनी (बिहार) के बिसपी गाँव के ऐसे परिवार में हुआ जो विद्या और ज्ञान के लिए प्रसिद्ध था। उनके जन्मकाल के संबंध में प्रामाणिक सूचना उपलब्ध नहीं है। उनके रचनाकाल और आश्रयदाता के राज्यकाल के अनुसंधान के आधार पर उनके जन्म और मृत्यु वर्ष का अनुमान किया गया है। विद्यापति मिथिला नरेश राजा शिवसिंह के अभिन्न मित्र, राजकवि और सलाहकार थे। Xpassbook.blogspot.com विद्यापति बचपन से ही अत्यंत कुशाग्र बुद्धि और तर्कशील व्यक्ति थे। साहित्य, संस्कृति, संगीत, ज्योतिष, इतिहास, दर्शन, न्याय, भूगोल आदि के वे प्रकांड पंडित थे। उन्होंने संस्कृत, अवहट्ट (अपभ्रंश) और मैधिली-तीन भाषाओं मे रचनाएँ कीं। इसके अतिरिक्त उन्हें कई समकालीन भाषा-उपभाषाओं का भी ज्ञान था। विद्यापति-के पिता गणपति ठाकुर राजा गणेश्वर प्रसाद के सभासद् थे। विद्यापति अपने पिता के साथ राज-दरबार में आया-जाया करते थे। विद्यापति के गुणों पर मुग्ध होकर राजा ...