छन्द
प्राचीन आचार्यों ने वेद के छः अंग बताये हैं तथा उनमें छन्दःशास्त्र की गणना की है। पद्यकाव्य या श्लोक-रचना में लय, गति, तुक, यति आदि के साथ सुगेयता का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसका गुम्फन छन्दःशास्त्र के नियमों के
अनुसार किया जाता है। इस दृष्टि से काव्य-रचना में छन्दों का ज्ञान परमावश्यक माना जाता है।
छन्द की परिभाषा-छन्द शब्द संस्कृत की छद् धातु में असुन् प्रत्यय लगाने से बना है। यह अनेकार्थवाची है इसके अर्थ है-प्रसन्न करना, फुसलाना, बाँधना, आच्छादित करना, कामना करना, आकांक्षा करना, अक्षर संख्या का परिमाण करना। इन्हीं अर्थों के कारण छंद का अर्थ प्रसन्न करने वाली आच्छादित बंधन, अक्षर क्रम विशेष आदि से लिया जाता है।
प्रत्येक छन्द में वर्षों की संख्या निर्धारित रहती है। कविता में प्रयुक्त होने वाले वर्ण, मात्रा, यति आदि के संघटन को छन्द कहते हैं। कविता की पंक्ति में मात्रा, वर्ण, यति, चरण, गति, गण की एक निश्चित व्यवस्था रहती है। इसी का नाम छन्द विधान है।
छन्द का स्वरूप-उक्त परिभाषा के अनुसार छन्द के प्रत्येक चरण में वर्षों या अक्षरों की संख्या निर्धारित रहती है अथवा मात्राओं की संख्या या गिनती से पद-रचना होती है। इस आधार पर छन्द के प्रमुख दो भेद होते हैं-
(1) मात्रिक और (2) वर्णिक।
(1) मात्रिक छन्द-जिन छन्दों के चरणों में मात्राओं की संख्या निर्धारित रहती है, अर्थात् मात्राओं की गिनती की जाती है, उन्हें मात्रिक छन्द कहते हैं। जैसे दोहा, सोरठा, चौपाई आदि मात्रिक छन्द हैं।
मात्रिक छन्द के भी तीन भेद होते हैं (1) सम मात्रिक, (2) विषम मांत्रिक और (3) अर्द्धसम मात्रिक। चौपाई और रोला सममात्रिक छन्द हैं, तो दोहा और सोरठा अर्द्धसम मात्रिक छन्द हैं।
(2) वर्णिक छन्द-जिन छन्दों के चरणों में वर्षों की संख्या निश्चित एवं गणबद्ध रहती है, प्रत्येक चरण में एक से
लेकर छब्बीस वर्ण तक रहते हैं, उन्हें वर्णिक छन्द कहते हैं। छब्बीस से अधिक वर्ण वाले छन्दों को दंडक कहते हैं। वंशस्य,
दूतविलम्बित, सवैया आदि वर्णिक छन्द हैं। लघु वर्ण-हस्व अक्षर एक मात्रा वाला वर्ण हरव होता है, इसे लघु कहते हैं। जैसे अ, इ, उ, स. क. कि. कु. ग. च आदि। लघु का चिह्न'।' है।
गुरु वर्ण-दो मात्राओं वाला या संयुक्त वर्ण दीर्ष होता है, इसे गुरु कहते हैं। जैसे आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ, कं, खं आदि। गुरु का चिह्न 'ड' है।
विशेष ध्यातव्य छन्द में ह्रस्व या लघु वर्ण भी निम्न स्थितियों में गुरु माना जाता है- (i) संयुक्त अक्षर से पहले के वर्ण को गुरु मानते हैं। जैसे 'नित्य' शब्द में 'त्य' से पूर्व 'नि' को गुरु माना जाता है।
(ii) छन्द के सम चरणान्त में लघु वर्ण को आवश्यकता पड़ने पर दीर्घ या गुरु माना जाता है। (iii) यति-प्रत्येक छन्द में बीच में कुछ पदों पर विराम करना पड़ता है, उस विराम स्थल को यति या विराम
कहते हैं। (iv) गति छन्द में समाहित संगीतात्मक लय को गति कहते हैं। गति का उचित विधान न होने से गति-भंग-दोष आ जाता है।
(v) तुक-छन्द के चरणों के अन्त में ध्वनि की समानता को तुक कहते हैं। जिन छन्दों के चरणों की अन्तिम ध्वनियाँ मिलती हैं, उन्हें तुकान्त छन्द और जिनकी अन्तिम ध्वनियाँ नहीं मिलती हैं, उन्हें अतुकान्त छन्द कहते हैं।
(vi) पद एवं पाद-प्रत्येक छन्द में प्रायः चार मुख्य भाग होते हैं, जो नियमानुसार निश्चित विरामों से अलग किये जाते हैं। इन भागों को चरण, पद या पाद कहते हैं।
(vii) गण-वर्णिक छन्दों में प्रत्येक चरण गणों से नियन्त्रित रहता है, अर्थात् गणों का नियम अपनाया जाता है। इन्हें गणवद्ध भी कहा जाता है।
गण परिचय
तीन वर्षों के समूह को गण कहते हैं। जैसे 'भारत' शब्द में तीन वर्ण होने से यह एक गण है। किन्तु 'भारतीय' शब्द
में चार वर्ण हैं अतः 'भारती' तक तीन वर्षों का एक गण माना जाता है। गण के निर्धारण में तीन ही वर्ण होते हैं, अर्थात् हलन्त वर्षों को इनमें नहीं गिना जाता है।
वर्णों की लघुता और गुरुता के विचार से गणों के आठ रूप होते हैं। सभी गणों के नाम तथा रूप निम्न सूत्र से सरलता से याद रखे जा सकते हैं-
यमाताराजभानसलगा
इस सूत्र के द्वारा जिस गण का रूप जानना हो, उसमें दिये हुए आदि अक्षर के साथ आगे के दो वर्षों को मिलाने से एक गण बन जाता है। जैसे भगण जानने के लिए इस सूत्र में आये 'भा' के साथ उससे आगे के 'न' और 'स' लेकर भानस (211) बनता है, जो भगण का नाम व स्वरूप बन जाता है।
इस सूत्र से इसी प्रकार आठ गण, बन जाते हैं, जो निम्नलिखित हैं-
शुभ गण: - यगण, मगण, भगण, नगण। ये चार गण शुभ होते है।
अशुभ गण : तगण, रगण, जगण, सगण। ये चार गण अशुभ होते है।
सूत्र के अन्त में 'ल' वर्ण से लघु तथा 'गा' से गुरु वर्ण का संकेत किया गया है। इन गणों का प्रयोग वर्णिक छन्दों ही किया जाता है।
विशेष-पाठ्यक्रम (कक्षा 12) में निर्धारित गीतिका, हरिगीतिका, छप्पय एवं कुण्डलिया मात्रिक छन्द हैं, जबकि द्रुतविलम्बिय वंशस्थ, कवित्त व सवैया वर्णिक छन्द हैं।
Comments
Post a Comment