जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्त्व
(माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2023)
संकेत बिन्दु- 1. प्रस्तावना 2. जीवन के नैतिक मूल्य क्या हैं 3. जीवन में नैतिक मूल्यों का प्रभाव 4. जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्त्व 5. उपसंहार (निष्कर्ष)।
1. प्रस्तावना-प्रत्येक राष्ट्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक उन्नति शिक्षा पद्धति पर निर्भर करती है। देश में स्वतन्त्रत के बाद शिक्षा म्लामा अत्यधिक प्रगति हई है जिससे हमारा देश पुनः विश्व में अग्रणी देश बन गया है जैसा कि प्राचीन काल में विश्व गुरु देश था किन्तु फिर भी एक कमी यह है कि हम जीवन में नैतिक मूल्यों पर उतना ध्यान नहीं देते, जितना दिया जाना चाहिए। इसलिए हमारी युवा पीढ़ी आडम्बरयुक्त, संस्कारहीन और कोरी भौतिकवादी बन रही है। 2. जीवन के नैतिक मूल्य क्या हैं-पेड़-पौधों की रक्षा कर अपने पर्यावरण को बचाना, सभी पशु-पक्षी, जीव
जन्तुओं के प्रति करुणा की भावना रखना, झूठ न बोलना, सब पर दया करना, अपने से बड़ों का आदर करना, सत्य बोलना, सबकी सहायता करना, किसी की निंदा न करना जीवन के नैतिक मूल्य कहलाते हैं। इन नैतिक मूल्यों को बचपन में घर पर अभिभावकों द्वारा सिखाया जाता है एवं विद्यालय में शिक्षकों द्वारा सिखाये जाते हैं।
3. जीवन में नैतिक मूल्यों का प्रभाव नैतिक मूल्यों के ज्ञान से ही व्यक्ति सही और गलत के बीच का अन्तर भेद करने में सक्षम हो सकता है क्योंकि जो बच्चा या व्यक्ति नैतिक मूल्यों को समझता है वही जीवन में आगे बढ़ता है
जैसे कि सिर्फ अच्छे अंकों के साथ शिक्षा प्राप्त करना ही सफल होना नहीं है बल्कि नैतिक जीवन मूल्यों को जीवन का आधार बनाना असली सफलता है। क्योंकि नैतिकता व्यक्ति के विकास में एक सोपान के समान है जिसकी सहायता से हम अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं। नैतिक मूल्यों के अभाव में मनुष्य मानव जीवन को निरर्थक, उद्देश्यहीन बना देता है। किसी ने सत्य ही कहा है कि नैतिकता के बिना एक व्यक्ति इस दुनिया में किसी पशु के समान है।
4. जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्त्व जीवन में दया, उदारता, ईमानदारी, दयानिष्ठा, राजनीति, दृढ़ता, आत्मनियंत्रण और आत्मसम्मान अच्छे नैतिक मानवीय मूल्य हैं, इन्हें समाज में सम्पत्ति स्वरूप माना जाता है। इस प्रकार के गुण जिस व्यक्ति के जीवन में होते हैं, उसे ही सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति माना जाता है एवं जिस व्यक्ति में ऐसे गुणों का समावेश नहीं होता उस व्यक्ति को हीनभावना की दृष्टि से देखा जाता है, इन्हीं नैतिक मूल्यों से व्यक्ति अपने चरित्र एवं व्यक्तित्व का सुन्दर निर्माण कर सकते हैं। देश उच्च आदर्शों, श्रेष्ठ परम्पराओं एवं नैतिक मूल्यों की हो सकता है। । इसलिए मानव जीवन में नैतिक मूल्यों स्थापना से ही विश्व में श्व में सर्वोत्तम का विशेष महत्त्व होने पर मानव देवता तुल्य बन जाते हैं।
5. उपसंहार-व्यक्ति को जीवन में अच्छे नैतिक मूल्यों जैसे ईमानदारी, प्रकृतिशालीन, धार्मिकता एवं आत्मानुशासन का पालन करना चाहिए, ऐसा करने वाला व्यक्ति समाज के लिए सम्पत्ति है। नैतिक मूल्य मानव-व्यक्ति के उत्कर्ष के, संस्कारित जीवन के तथा समस्त समाज हित के प्रमुख साधन हैं। इनसे भ्रष्टाचार, स्वार्थपरता, प्रमाद, लोलुपता, छल कपट तथा असहिष्णुता आदि दोषों का निवारण होता है। मानवतावादी चेतना का विकास इन्हीं से संभव है। जीवन का विकास उदात्त एवं उच्च आदर्शों से होता रहे इसके लिए जीवन में नैतिक मूल्यों का प्रसार अपेक्षित है।
Comments
Post a Comment