Skip to main content

GK Tricks - भारत के प्रमुख दर्रे - Passes in India State Wise

GK Tricks - भारत के प्रमुख दर्रे - Passes in India State Wise - नमस्कार दोस्तो , उम्मीद है कि आप सभी की Study बहुत ही अच्छी चल रही होगी ! दोस्तो आज की हमारी यह पोस्ट बहुत ही Important है , क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको भारत के सभी महत्वपूर्ण दर्रों ( Passes in India ) के बारे में बताने जा रहे है , दोस्तो जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत के दर्रों से संबंधित Question लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में बहुत ही ज्यादा पूंछे जाते हैं कि कौन सा दर्रा किस राज्य में स्थित है और हमें ये याद भी रहते है लेकिन अक्सर हम इनमें Confuse रहते हैं कि कौन सा दर्रा किस राज्य में है. XPassbook.blogspot.com

इस पोस्ट में हम पढेंगे : - उत्तर भारत के प्रमुख दर्रे और दक्षिण भारत के प्रमुख दर्रे



तो इसको याद करने के लिये आज हम आपको एक GK Trick बताऐंगे ! दोस्तो यकीन मानिये आप एक बार इस ट्रिक को याद कर हमेशा के लिये ये याद कर लेंगे कि कौन सा दर्रा किस राज्य में हैं. और इससे संबंधित कोई भी Question आपका किसी भी Exam में गलत नहीं होगा. तो चलिये दोस्तो शुरु करते हैं : -

उत्तर भारत के प्रमुख दर्रे ( Passes of North India ) XPassbook.blogspot.com

दोस्तो उत्तर भारत के सभी दर्रे मुख्यता हिमालय पर्वत श्रेणी में स्थित हैं , जो मुख्यता भारत के पांच राज्यों जम्मूकश्मीर , उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश , सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में स्थित हैं , दोस्तो पहले हमने प्रत्येक राज्य के लिये अलग अलग ट्रिक बनानें के बारे में सोचा था , लेकिन हर राज्य की अलग अलग ट्रिक को याद रखना थोडा मुश्किल हैं , इसीलिये मैंने सभी दर्रो को याद रखने के लिये एक ही ट्रिक बनाई है , दोस्तो ये ट्रिक थोडी सी कठिन है और आपको शुरुआत में इसे पढकर थोडा अजीब लगेगा , XPassbook.blogspot.com लेकिन दोस्तो आपको इसे किसी संस्कृत श्लोक की तरह रटना होगा , क्योंकि कुछ पाने के लिये थोडी मेहनत तो करनी ही होती है न : -


तो नीचे की ट्रिक को आप अच्छे से रट लीजिये इसका Expalanation प्रत्येक राज्य के लिये अलग अलग दिया हुआ है... 


GK  Tricks : - "बुका पीर जो बनी जमूरे , शिरोब हिमाचल , उत्तरी मालिनी , सी जैन , अरुणा यदि बो."


जम्मू - कश्मीर के प्रमुख दर्रे 

gk trick : - बुका पीर जो बनी जमूरे

Explanation / स्पष्टीकरण : -


बु – बुर्जिल दर्रा  ( बुर्जिल दर्रा श्रीनगर से गिलगित को जोडती है ! जो भारत को मध्य एशिया से जोडता है ! )

का – काराकोरम दर्रा ( लद्दाख क्षेत्र में स्थित काराकोरम दर्रा भारत का सबसे ऊँचा दर्रा 5624 मीटर है , यहाँ से चीन को जाने वाली एक सड़क बनाई गयी है ! )

पीर – पीरपंजाल दर्रा  XPassbook.blogspot.com

जो – जोजिला दर्रा ( श्रीनगर से लेह जाने का मार्ग गुजरता है ! )

बनी – बनिहाल दर्रा (बनिहाल दर्रे से जम्मू से श्रीनगर जाने का मार्ग गुजरता है , जवाहर सुरंग इसी में स्थित है ! )

जमूरे – जम्मू – कश्मीर में स्थित 


हिमाचल प्रदेश  के प्रमुख दर्रे 

GK  Tricks : - "शिरोब हिमाचल"

Explanation / स्पष्टीकरण : -

शि – शिपकी ला दर्रा ( शिमला को तिब्बत से जोडता है ! ) 

रो – रोहतांग दर्रा

ब – बडालाचा दर्रा

हिमाचल – हिमाचल प्रदेश में स्थित XPassbook.blogspot.com

उत्तराखंड  के प्रमुख दर्रे 

GK Tricks : - "उत्तरी मालिनी"

Explanation / स्पष्टीकरण : - 

उत्तरी – उत्तराखंड में स्थित

मा – माना दर्रा ( माना दर्रे से होकर तीर्थयात्री मानसरोवर झील के दर्शन हेतु जाते हैं ! )

लि – लिपुलेख दर्रा 

नी – नीति दर्रा XPassbook.blogspot.com


सिक्किम  के प्रमुख दर्रे 

GK Tricks: - "सी जैन" 


Explanation / स्पष्टीकरण : -


सी – सिक्किम  में स्थित

जै – जैलेप ला दर्रा 

न – नाथू ला दर्रा XPassbook.blogspot.com


अरुणाचल प्रदेश  के प्रमुख दर्रे 

GK Tricks : - "अरुणा यदिबो"

Explanation / स्पष्टीकरण : - 


अरुणा -अरुणाचल प्रदेश में स्थित

य – यांग्दाप दर्रा ( ब्रम्हपुत्र नदी इसी दर्रे से होकर भारत में प्रवेश करती है , यहां से चीन जाने के लिये मार्ग है ! )

दि – दिफ़ू दर्रा ( यह भारत को म्यांमार से जोडता है )

बो – बोमडिला दर्रा  ( यह दर्रा अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत की राजधानी ल्हासा से जोड़ता है ) XPassbook.blogspot.com


Note : - 

तुजु दर्रा – मणिपुर में स्थित है ! 

गोरानघाट दर्रा राज्स्थान की अरावली पर्वत श्रेणी में स्थित है ! 

खैबर दर्रा पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच स्थित है !

आर्य खैबर दर्रे से होकर भारत में आए थे. (ऐसा माना जाता है ) XPassbook.blogspot.com


दक्षिण भारत के प्रमुख दर्रे ( Passes of South India ) 

और साथियों , दक्षिण भारत में बस 3 ही दर्रे महत्वपूर्ण हैं जोकि आपको याद रखने हैं ! इसकी ट्रिक हम आपको नीचे दे रहे हैं जो कि क्रमश: ऊपर से नीचे हैं !


GK Tricks : - "थाली में भोजन परोस" 


Explanation / स्पष्टीकरण : -


  1. थाली – थालघाट ( महाराष्ट्र ) - मुंबई से नासिक को जोडता है , "मुन्ना खाए थाली में" ( Trick -मुन्ना ( मुंबई से नासिक ) खाये थाली ( थालघाट ) में ) - यह पश्चिमी घाट में स्थित है , NH – 3 इसी से होकर गुजरता है.
  2. भोजन – भोरघाट ( महाराष्ट्र ) -मुंबई से पुणे को जोडता है .. ( Trick – मुंबई से पूना जाने में भोर हो गई ) यह पश्चिमी घाट में स्थित है ! NH – 9 इसी से होकर गुजरता है.
  3. परोस – पालघाट ( केरल ) - कोयंबटूर से कोचीन को जोडता है  ( Trick – कोकोपाल ) - नीलगिरि की पहाडी में स्थित है .. XPassbook.blogspot.com
हम उम्मीद करते है आपको यह gk trick जरूर पसंद आई होगी , यह आपकी अपनी वेबसाइट है , यहाँ और भी इस तरह की gk trick सहित बहुत सारी जानकारी उपलब्ध है , जो सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं के लिए उपयोगी साबित होगी , तो देर किस बात की आप सब इसे अपने दोस्तों के साथ whatsapp पर जरूर शेयर करे , बहुत बहुत धन्यवाद ...  

Comments

Popular posts from this blog

सूरदास की झोंपड़ी - Summary – Class 12 Hindi Antral Chapter 1

सूरदास की झोंपड़ी – प्रेमचंद – कवि परिचय - Surdas ki jhopadi प्रश्न : प्रेमचंद की साहित्यिक तथा भाषागत विशेषताओं का परिचय देते हुए उनकी कृतियों का उल्लेख कीजिए। उत्तर : जीवन परिचय : प्रसिद्ध कथाकार मुंशी प्रेमचन्द का जन्म सन् 1880 ई. में वाराणसी के समीप लमही नामक गाँव में हुआ था। उनका मूल नाम धनपतराय था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में हुई। उन्होंने क्वींस कॉलेज वाराणसी से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। सन् 1896 ई. में उनके पिता की मूत्यु हो गई, अत: उन्हें एक प्राइमरी स्कूल का अध्यापन कार्य करने के लिए विवश होना पड़ा। बाद में वे सब डिप्टी इंस्पेक्टर तक पहुँच गए। उन्होंने बी. ए, की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। सन् 1920 में महात्मा गाँधी के प्रभाव में आकर उन्होंने सरकारी नौकरी त्याग दी। इसके पश्चात् वे स्वतंत्र लेखन करते रहे। ‘प्रेमचंद’ नाम उन्होंने लेखन के लिए अपनाया और वही प्रसिद्ध हो गया। प्रारंभ में वह उर्दू में लिखते थे। कुछ वर्षों के बाद उन्होंने अपनी उर्दू रचनाएँ हिन्दी में अनूदित की। Xpassbook.blogspot.com आगे चलकर उन्होंने मूल रूप से हिन्दी में ही लिखना शुरू कर दिया। उन्होंने...

गूँगे Summary – Class 11 Hindi Antra Chapter 4

गूँगे – रांगेय राघव – कवि परिचय लेखक-परिचय : जीवन-परिचय-रांगेय राधव हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार हैं। उनकी कहानियाँ जीवन के विविध पहलुओं को छूने की विशेषता रखती हैं। उनका जन्म 17 जनवरी, 1923 ई० को आगरा में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा भी आगरा में ही हुई। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से हिंदी में एम.ए, पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। उन्हें सन 1961 ईी० में राजस्थान साहित्य अकादमी ने पुरस्कृत किया था। केवल 39 वर्ष की अल्पायु में सन 1962 ईं० में उनका निधन हो गया था।  xpassbook.blogspot.com रचनाएँ – श्री रांगेय राषव बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने सभी विधाओं में साहित्य की रचना – है। इनमें कहानी, उपन्यास, कविता तथा आलोचना मुख्य हैं। उनकी प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं- कहानी-संग्रह-राम राज्य का वैभव, देवदासी, समुद्र के फेन, अधूरी मूरत, जीवन के दाने, अंगारे न बुझे, ऐयाश मुरदे, इनसान पैदा हुआ। उपन्यास-घरॉंदा, सीधा-सादा रास्ता, अँधरे के जुगनू, बोलते खंडहर, कब तक पुकारूू तथा मुरदों का टीला। उनकी संपूर्ण रचनाओं का संग्रह दस खंडों में ‘रांगेय राघव ग्रंधावली’ नाम से प्रकाशित हो चुका है। भाथा-शैली –...

विद्यापति के पद - Vidyapati ke pad - Summary – Class 12 Hindi Antra Chapter 9

विद्यापति के पद – विद्यापति – कवि परिचय प्रश्न : कवि विद्यापति के जीवन एवं साहित्य का परिचय देते हुए उनकी रचनाओं एवं भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए। उत्तर : जीवन-परिचय : विद्यापति का जन्म 1380 ई. में मधुबनी (बिहार) के बिसपी गाँव के ऐसे परिवार में हुआ जो विद्या और ज्ञान के लिए प्रसिद्ध था। उनके जन्मकाल के संबंध में प्रामाणिक सूचना उपलब्ध नहीं है। उनके रचनाकाल और आश्रयदाता के राज्यकाल के अनुसंधान के आधार पर उनके जन्म और मृत्यु वर्ष का अनुमान किया गया है। विद्यापति मिथिला नरेश राजा शिवसिंह के अभिन्न मित्र, राजकवि और सलाहकार थे। Xpassbook.blogspot.com विद्यापति बचपन से ही अत्यंत कुशाग्र बुद्धि और तर्कशील व्यक्ति थे। साहित्य, संस्कृति, संगीत, ज्योतिष, इतिहास, दर्शन, न्याय, भूगोल आदि के वे प्रकांड पंडित थे। उन्होंने संस्कृत, अवहट्ट (अपभ्रंश) और मैधिली-तीन भाषाओं मे रचनाएँ कीं। इसके अतिरिक्त उन्हें कई समकालीन भाषा-उपभाषाओं का भी ज्ञान था। विद्यापति-के पिता गणपति ठाकुर राजा गणेश्वर प्रसाद के सभासद् थे। विद्यापति अपने पिता के साथ राज-दरबार में आया-जाया करते थे। विद्यापति के गुणों पर मुग्ध होकर राजा ...