Skip to main content

GK Tricks - अकबर के शासनकाल में नवरत्न (Nine Gems of Akbar)

GK Tricks - अकबर के शासनकाल में नवरत्न (Nine Gems of Akbar) - Nine Gems of Akbar and their Talents : - नमस्कार दोस्तो , आज हम आपको जो GK Tricks बताने जा रहे हैं वो मुगल राजा अकबर से संबंधित है, आप सभी जानते हैं कि अकबर के शासनकाल में उसके 9 गुणवान दरबारी थे, जिन्हें अकबर के नवरत्न के नाम से जाना जाता है. तो आज हम आपको इन नवरत्नो के नाम याद रखने की ट्रिक बताऐंगे, लेकिन इससे पहले हम इनके बारे में थोडी सी सामान्य जानकारी बताते हैं जो परीक्षा में अक्सर पूछी जाती है : -


1. बीरबल - परम बुद्धिमान राजा बीरबल अकबर के युद्ध-सलाहकार थे। इनके बचपन का नाम महेशदास था !  हास्य-परिहास में इनके अकबर के संग काल्पनिक किस्से आज भी कहे जाते हैं। बीरबल एक कवि भी थे। दीन ए इलाही धर्म को स्वीकार करने बाले प्रथम व अंतिम हिन्दू शासक बीरबल थे. XPassbook.blogspot.com

2. अबुल फजल – इतिहासज्ञ अबुल फजल ने अकबर के शासन काल की प्रमुख घटनाओं को कलमबद्ध किया था, उन्होंने अकबरनामा और आइन-ए-अकबरी की रचना की थी। पंचतंत्र का फारसी भाषा में अनुवाद अबुल फजल ने अनवर ए सादात नाम से किया ! इनका जन्म आगरा में हुआ।

3. तानसेन – संगीत सम्राट तानसेन अकबर के दरबार के एक विलक्षण संगीतज्ञ थे। इनके बचपन का नाम रामतनु पाण्डेय था ! अकबर ने इन्हें कंठाभरण वाणीविलास की उपाधी दी थी.

4. राजा भगवान दास – भगवानदास आमेर के राजा भारमल का पुत्र था। उसकी बहन का विवाह अकबर के साथ हुआ था। अकबर ने उसे 5000 का मनसबदार बना दिया था । उसने अनेक महत्त्वपूर्ण युद्धों में भाग लिया था। वह एक सत्यवादी, साहसी और पराक्रमी व्यक्ति था।

5. अब्दुल रहीम खाने खाना – यह अकबर के दरबार में राजकवि थे . XPassbook.blogspot.com

6. राजा टोडरमल - मुगलकाल के स्वर्णिम काल यानी अकबर के दौर में दो हिन्दुओं बीरबल और राजा मान सिंह का बहुत जिक्र होता है, पर राजा टोडर मल का उस तरह से जिक्र नहीं होता। हालांकि वे भी अकबर के बेहद करीबी थे। वे उनके दरबार में राजस्व मंत्री मतलब दीवान थे।

7. राजा मानसिंह - राजा मानसिंह अकबर की सेना के मुख्य सेनापति थे ! कहा जाता है कि हिन्दुओं के प्रति अकबर के दृष्टिकोण को अधिक उदार बनाने में मानसिंह का महत्त्वपूर्ण योगदान था। 

8. मुल्ला दो प्याजा - मुल्ला दो प्याजा अरब का रहने वाला था। हुमायूँ के समय वह भारत आया था। भोजन के समय दो प्याजा अधिक पसन्द होने के कारण, अकबर उसे दो प्याजा के नाम से सम्बोधित करता था। अपनी योग्यता और सम्राट् के प्रति निष्ठा के कारण वह भी अकबर के नौरत्नों में से एक बन गया था। XPassbook.blogspot.com

9. हकीम हुक्काम - हकीम हुक्काम , मुग़ल सम्राट अकबर का सलाहकार और नवरत्नों में से एक था।


तो दोस्तो अब हम आपको इन नवरत्नों के नाम याद करने की GK Tricks बता रहे हैं 

GK Tricks - "BAT BAT MDH ( इस ट्रिक को याद करने के लिये आप सोचिये कि MDH मसाले बाले चाचाजी के पास एक बैट (BAT) है जिससे वो मसाला कूटते हैं )" XPassbook.blogspot.com


Explanation / स्पष्टीकरण : - 


B - Birbal (बीरबल )

A - Abul Fazal ( अबुल फजल )

T - Tansen ( तानसेन )

B - Bhagvandas (भगवान दास)

A - Abdul Rahim Khane Khana (अब्दुल रहीम खाने खाना )

T - Todarmal (टोडरमल )

M - Manshingh (मानसिंह)

D - Do Pyaja Mulla (मुल्ला दो प्याजा)

H - Hakim Hukkam (हकीम हुक्काम)XPassbook.blogspot.com


दोस्तो आप हमें Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें.  कृपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा ... बहुत बहुत धन्यवाद . XPassbook.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

सूरदास की झोंपड़ी - Summary – Class 12 Hindi Antral Chapter 1

सूरदास की झोंपड़ी – प्रेमचंद – कवि परिचय - Surdas ki jhopadi प्रश्न : प्रेमचंद की साहित्यिक तथा भाषागत विशेषताओं का परिचय देते हुए उनकी कृतियों का उल्लेख कीजिए। उत्तर : जीवन परिचय : प्रसिद्ध कथाकार मुंशी प्रेमचन्द का जन्म सन् 1880 ई. में वाराणसी के समीप लमही नामक गाँव में हुआ था। उनका मूल नाम धनपतराय था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में हुई। उन्होंने क्वींस कॉलेज वाराणसी से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। सन् 1896 ई. में उनके पिता की मूत्यु हो गई, अत: उन्हें एक प्राइमरी स्कूल का अध्यापन कार्य करने के लिए विवश होना पड़ा। बाद में वे सब डिप्टी इंस्पेक्टर तक पहुँच गए। उन्होंने बी. ए, की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। सन् 1920 में महात्मा गाँधी के प्रभाव में आकर उन्होंने सरकारी नौकरी त्याग दी। इसके पश्चात् वे स्वतंत्र लेखन करते रहे। ‘प्रेमचंद’ नाम उन्होंने लेखन के लिए अपनाया और वही प्रसिद्ध हो गया। प्रारंभ में वह उर्दू में लिखते थे। कुछ वर्षों के बाद उन्होंने अपनी उर्दू रचनाएँ हिन्दी में अनूदित की। Xpassbook.blogspot.com आगे चलकर उन्होंने मूल रूप से हिन्दी में ही लिखना शुरू कर दिया। उन्होंने...

गूँगे Summary – Class 11 Hindi Antra Chapter 4

गूँगे – रांगेय राघव – कवि परिचय लेखक-परिचय : जीवन-परिचय-रांगेय राधव हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार हैं। उनकी कहानियाँ जीवन के विविध पहलुओं को छूने की विशेषता रखती हैं। उनका जन्म 17 जनवरी, 1923 ई० को आगरा में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा भी आगरा में ही हुई। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से हिंदी में एम.ए, पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। उन्हें सन 1961 ईी० में राजस्थान साहित्य अकादमी ने पुरस्कृत किया था। केवल 39 वर्ष की अल्पायु में सन 1962 ईं० में उनका निधन हो गया था।  xpassbook.blogspot.com रचनाएँ – श्री रांगेय राषव बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने सभी विधाओं में साहित्य की रचना – है। इनमें कहानी, उपन्यास, कविता तथा आलोचना मुख्य हैं। उनकी प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं- कहानी-संग्रह-राम राज्य का वैभव, देवदासी, समुद्र के फेन, अधूरी मूरत, जीवन के दाने, अंगारे न बुझे, ऐयाश मुरदे, इनसान पैदा हुआ। उपन्यास-घरॉंदा, सीधा-सादा रास्ता, अँधरे के जुगनू, बोलते खंडहर, कब तक पुकारूू तथा मुरदों का टीला। उनकी संपूर्ण रचनाओं का संग्रह दस खंडों में ‘रांगेय राघव ग्रंधावली’ नाम से प्रकाशित हो चुका है। भाथा-शैली –...

विद्यापति के पद - Vidyapati ke pad - Summary – Class 12 Hindi Antra Chapter 9

विद्यापति के पद – विद्यापति – कवि परिचय प्रश्न : कवि विद्यापति के जीवन एवं साहित्य का परिचय देते हुए उनकी रचनाओं एवं भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए। उत्तर : जीवन-परिचय : विद्यापति का जन्म 1380 ई. में मधुबनी (बिहार) के बिसपी गाँव के ऐसे परिवार में हुआ जो विद्या और ज्ञान के लिए प्रसिद्ध था। उनके जन्मकाल के संबंध में प्रामाणिक सूचना उपलब्ध नहीं है। उनके रचनाकाल और आश्रयदाता के राज्यकाल के अनुसंधान के आधार पर उनके जन्म और मृत्यु वर्ष का अनुमान किया गया है। विद्यापति मिथिला नरेश राजा शिवसिंह के अभिन्न मित्र, राजकवि और सलाहकार थे। Xpassbook.blogspot.com विद्यापति बचपन से ही अत्यंत कुशाग्र बुद्धि और तर्कशील व्यक्ति थे। साहित्य, संस्कृति, संगीत, ज्योतिष, इतिहास, दर्शन, न्याय, भूगोल आदि के वे प्रकांड पंडित थे। उन्होंने संस्कृत, अवहट्ट (अपभ्रंश) और मैधिली-तीन भाषाओं मे रचनाएँ कीं। इसके अतिरिक्त उन्हें कई समकालीन भाषा-उपभाषाओं का भी ज्ञान था। विद्यापति-के पिता गणपति ठाकुर राजा गणेश्वर प्रसाद के सभासद् थे। विद्यापति अपने पिता के साथ राज-दरबार में आया-जाया करते थे। विद्यापति के गुणों पर मुग्ध होकर राजा ...