GK Trick – भारतीय संबिधान के मौलिक अधिकार : - नमस्कार दोस्तो , आज हम आपको एक ऐसी Simple सी GKTrick बताऐंगे, जिससे आप भारतीय संबिधान (Indian Constitution) में नागरिकों को प्रदत्त 6 मौलिक अधिकारों (Fundamental rights) को क्रमबद्ध रूप से व आसानी से याद रख पाऐंगे... XPassbook.blogspot.com
इस ट्रिक के माध्यम से आप संबिधान में उल्लेखित 6 मौलिक अधिकारों को क्रमशः याद कर पाऐंगे !
GK Trick - "समस्त शोध संस्कृति के उपचार के लिये किये जाते हैं."
ट्रिकी शब्द ----- मौलिक अधिकार ------- अनुच्छेद
सम -------- समानता का अधिकार --------14 to 18
स्त -----स्वतंत्रता का अधिकार ------------19 to 22
शो -------- शोषण के विरूद्ध अधिकार ----- 23 - 24
ध --------- धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार ------ 25- 28
संस्कृति -- संस्कृति व शिक्षा सम्बन्धी अधिकार --- 29 - 30
उपचार --- संवैधानिक उपचारों का अधिकार ---- 32 XPassbook.blogspot.com
मौलिक अधिकारों (Fundamental rights) के बारे में अन्य परीक्षा उपयोगी तथ्य : -
मौलिक अधिकारों का वर्णन संविधान के भाग - 3 में (अनुच्छेद 12-35) किया गया है !
संविधान के भाग -3 को भारत का Magnacarta कहा जाता है.
मौलिक अधिकारों को अमेरिका के संविधान से लिया गया है. XPassbook.blogspot.com
मौलिक अधिकारों में संशोधन हो सकता है , एवं राष्ट्रीय आपात (अनुच्छेद -352) के दौरान जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को छोडकर अन्य मौलिक अधिकारों को स्थगित किया जा सकता है.
मूल संबिधान में 7 मौलिक अधिकारों को स्थान दिया गया था , किंतु 44 वें संविधान संशोधन द्वारा संपत्ति के मूल अधिकार (अनुच्छेद -31) को अनुच्छेद 300-क के तहत विधायी अधिकार बना दिया गया. XPassbook.blogspot.com
Comments
Post a Comment