Skip to main content

GK Trick : - हडप्पा/सिन्धु घाटी सभ्यता से संबंधित स्थल व नदिंयां - Sites and rivers related to Harappa/Indus Valley Civilization

GK Trick : - हडप्पा/सिन्धु घाटी सभ्यता से संबंधित स्थल व नदिंयां - Sites and rivers related to Harappa/Indus Valley Civilization - gk trick sindhu ghati sabhyata jankari in hindi : - नमस्कार दोस्तो, आज में आपको हडप्पा/सिन्धु घाटी सभ्यता के विभिन्न स्थलों व वो किस नदी के किनारे स्थित है, ये याद करने के लिए एक शानदार gk trick बताऊंगा , दोस्तो इससे संबंधित बहुत से Question, exam में आते है, किंतु हमें अक्सर Confusion होता है ! तो आज हम आपको ऐसी Simple सी gk Trick उपलब्ध कराऐंगे जिससे कि आप हडप्पा/सिन्धु घाटी सभ्यता के स्थल व वो किस नदी के किनारे स्थित है ये आसानी से याद रख पाऐंगे, तो अब हम उस आसान सी Trick को देखते है : - XPassbook.blogspot.com


इस ट्रिक के माध्यम से आप यह जान सकते है कि हडप्पा सभ्यता के कौन से स्थल किस नदी के किनारे स्थित है


GK Trick : - "लोभी मौसी का हरा कंघा रमा ने ले लिया तो वो रोस में आ गई और उसे बस से कुचल दिया."


ट्रिकी शब्द   ------ हडप्पा स्थल -------- संबंधित नदियां

1. लोभी ------- लोथल (Gujrat) ------------- भोगवा

2. मौसी ----- मोहनजोदडो (Pakistan) ------ सिंधु

3. हरा ------- हडप्पा (Pakistan) ------------- रावी

4. कंघा ------ कालीबंगन (Rajsthan ) ------- घग्गर

5. रमा ------- रंगपुर (Gujrat) -------------- मादर

6. रोस ------- रोपण (Punjab) ------------ सतलज

7. बस ------- बनमाली (Hariyana) ------- सरस्वती XPassbook.blogspot.com


हडप्पा/सिन्धु घाटी सभ्यता से संबंधित अन्य परीक्षापयोगी तथ्य : -


  1. इतिहास का पिता किसे समझा जाता है— हेरोडोटस
  2. हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम कौन-सा है— सिंधु घाटी की सभ्यता
  3. सिंधु की सभ्यता का काल क्या माना जाता है— 2500 ई. पू. से 1750 ई.पू.
  4. सिंधु की घाटी सभ्यता में सर्वप्रथम घोड़े के अवशेष कहाँ मिले— सुरकोटदा
  5. सिंधु की घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था— व्यापार
  6. हड़प्पा की सभ्यता किस युग की सभ्यता थी— कांस्य युग
  7. सिंधु की घाटी सभ्यता में घर किससे बने थे— ईंटों से
  8. जिस काल में मानव की घटनाओं का कोई लिखित वर्णन नहीं होता, उस काल को क्या कहा जाता है— प्रागैतिहासिक काल
  9. मानव जीवन की घटनाओं का लिखित वर्णन क्या कहलाता है— इतिहास
  10. आग का अविष्कार किस युग में हुआ— पुरापाषण युग में
  11. पुरापाषण युग में मानव की जीविका का मुख्य आधार क्या था— शिकार करना
  12. पहिए का अविष्कार किस युग में हुआ— नवपाषण युग में XPassbook.blogspot.com
  13. हड़प्पा के लोग कौन-सी फसल में सबसे आगे थे— कपास
  14. हड़प्पा की सभ्यता की खोज सर्वप्रथम किसने की— दयाराम साहनी
  15. सिंधु सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह कौन-सा था— लोथल (गुजरात)
  16. सिंधु की घाटी सभ्यता का स्थल ‘कालीबंगा’ किस प्रदेश में है— राजस्थान में
  17. हड़प्पा की सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी— 1921 ई.
  18. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति कैसी थी— उचित समतावादी
  19. नखलिस्तान सिंधु सभ्यता के किस स्थल को कहा गया है— मोहनजोदड़ो
  20. हड़प्पा की सभ्यता में हल से खेत जोतने का साक्ष्य कहाँ मिला— कालीबंगा
  21. सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से प्राप्त हुआ— कालीबंगा
  22. सिंधु की सभ्यता में एक बड़ा स्नानघर कहाँ मिला— मोहनजोदड़ो में
  23. सिंधु सभ्यता की मुद्रा पर किस देवता का चित्र अंकित था— आघशिव
  24. मोहनजोदड़ो को एक अन्य किस नाम से जाना जाता है— मृतकों का टीला
  25. सैंधव स्थलों के उत्खन्न से प्राप्त मोहरों पर किस पशु का प्रकीर्णन सर्वाधिक हुआ— बैल
  26. सिन्धु सभ्यता का कौन-सा स्थान भारत में स्थित है— लोथल
  27. भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर कौन-सा था— हड़प्पा
  28. भारत में चाँदी की उपलब्धता के साक्ष्य कहाँ मिले— हड़प्पा की संस्कृति में
  29. मांडा किस नदी पर स्थित था— चिनाब पर XPassbook.blogspot.com
  30. हड़प्पा के निवासी किस धातु से परिचित नहीं थे— लोह से
  31. हड़प्पा की सभ्यता किस युग की सभ्यता थी— ताम्रयुग
  32. हड़प्पा का प्रमुख नगर कालीबंगन किस राज्य में है— राजस्थान में
  33. हड़प्पा के निवासी किस खेल में रूचि रखते थे— शतरंज
  34. हड़प्पा के किस नगर को ‘सिंध का बाग’ कहा जाता था— मोहनजोदड़ो को
  35. मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ क्या है— मृतकों का टीला
  36. हड़प्पा के निवासी घरों एवं नगरों के विन्यास के लिए किस पद्धति को अपनाते थे— ग्रीड पद्धति को
  37. हड़प्पा की सभ्यता का प्रमुख स्थल रोपड़ किस नदी पर स्थित था— सतलज नदी
  38. हड़प्पा में एक अच्छा जलप्रबंधन का पता किस स्थान से चलता है— धोलावीरा से
  39. सिंधु सभ्यता के लोग मिट्टी के बर्तनों पर किस रंग का प्रयोग करते थे— लाल रंग
  40. सिंधु घाटी की सभ्यता किस युग में थी— आद्य-ऐतिहासिक युग में
  41. सिंधु घाटी का सभ्यता की खोज में जिन दो भारतीय लोगों के नाम जुड़े हैं, वे कौन हैं— दयाराम साहनी और आर.डी. बनर्जी XPassbook.blogspot.com
  42. सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख फसल कौन-सी थी— जौ एवं गेहूँ
  43. हड़प्पा की समकालीन सभ्यता रंगपुर कहाँ है— सौराष्ट्र में
  44. हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खुदाई किसने कराई— सर जॉन मार्शल
  45. सिंधु सभ्यता के लोग सबसे अधिक किस देवता में विश्वास रखते थे— मातृशक्ति
  46. हड़प्पा की सभ्यता में मोहरे किससे बनी थी— सेलखड़ी से
  47. किस स्थान से नृत्य मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति प्राप्त हुई— मोहनजोदड़ो से
  48. मोहनजोदड़ो इस समय कहाँ स्थित है— सिंध, पाकिस्तान
  49. हड़प्पावासियों ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया— ताँबे का
  50. स्वतंत्रता के बाद भारत में हड़प्पा के युग के स्थानों की खोज सबसे अधिक किस राज्य में हुई—गुजरात
हम उम्मीद करते है आपको यह gk trick जरूर पसंद आई होगी , यह आपकी अपनी वेबसाइट है , यहाँ और भी इस तरह की gk trick सहित बहुत सारी जानकारी उपलब्ध है , जो सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं के लिए उपयोगी साबित होगी , तो देर किस बात की आप सब इसे अपने दोस्तों के साथ whatsapp पर जरूर शेयर करे , बहुत बहुत धन्यवाद ... XPassbook.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

सूरदास की झोंपड़ी - Summary – Class 12 Hindi Antral Chapter 1

सूरदास की झोंपड़ी – प्रेमचंद – कवि परिचय - Surdas ki jhopadi प्रश्न : प्रेमचंद की साहित्यिक तथा भाषागत विशेषताओं का परिचय देते हुए उनकी कृतियों का उल्लेख कीजिए। उत्तर : जीवन परिचय : प्रसिद्ध कथाकार मुंशी प्रेमचन्द का जन्म सन् 1880 ई. में वाराणसी के समीप लमही नामक गाँव में हुआ था। उनका मूल नाम धनपतराय था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में हुई। उन्होंने क्वींस कॉलेज वाराणसी से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। सन् 1896 ई. में उनके पिता की मूत्यु हो गई, अत: उन्हें एक प्राइमरी स्कूल का अध्यापन कार्य करने के लिए विवश होना पड़ा। बाद में वे सब डिप्टी इंस्पेक्टर तक पहुँच गए। उन्होंने बी. ए, की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। सन् 1920 में महात्मा गाँधी के प्रभाव में आकर उन्होंने सरकारी नौकरी त्याग दी। इसके पश्चात् वे स्वतंत्र लेखन करते रहे। ‘प्रेमचंद’ नाम उन्होंने लेखन के लिए अपनाया और वही प्रसिद्ध हो गया। प्रारंभ में वह उर्दू में लिखते थे। कुछ वर्षों के बाद उन्होंने अपनी उर्दू रचनाएँ हिन्दी में अनूदित की। Xpassbook.blogspot.com आगे चलकर उन्होंने मूल रूप से हिन्दी में ही लिखना शुरू कर दिया। उन्होंने...

गूँगे Summary – Class 11 Hindi Antra Chapter 4

गूँगे – रांगेय राघव – कवि परिचय लेखक-परिचय : जीवन-परिचय-रांगेय राधव हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार हैं। उनकी कहानियाँ जीवन के विविध पहलुओं को छूने की विशेषता रखती हैं। उनका जन्म 17 जनवरी, 1923 ई० को आगरा में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा भी आगरा में ही हुई। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से हिंदी में एम.ए, पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। उन्हें सन 1961 ईी० में राजस्थान साहित्य अकादमी ने पुरस्कृत किया था। केवल 39 वर्ष की अल्पायु में सन 1962 ईं० में उनका निधन हो गया था।  xpassbook.blogspot.com रचनाएँ – श्री रांगेय राषव बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने सभी विधाओं में साहित्य की रचना – है। इनमें कहानी, उपन्यास, कविता तथा आलोचना मुख्य हैं। उनकी प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं- कहानी-संग्रह-राम राज्य का वैभव, देवदासी, समुद्र के फेन, अधूरी मूरत, जीवन के दाने, अंगारे न बुझे, ऐयाश मुरदे, इनसान पैदा हुआ। उपन्यास-घरॉंदा, सीधा-सादा रास्ता, अँधरे के जुगनू, बोलते खंडहर, कब तक पुकारूू तथा मुरदों का टीला। उनकी संपूर्ण रचनाओं का संग्रह दस खंडों में ‘रांगेय राघव ग्रंधावली’ नाम से प्रकाशित हो चुका है। भाथा-शैली –...

विद्यापति के पद - Vidyapati ke pad - Summary – Class 12 Hindi Antra Chapter 9

विद्यापति के पद – विद्यापति – कवि परिचय प्रश्न : कवि विद्यापति के जीवन एवं साहित्य का परिचय देते हुए उनकी रचनाओं एवं भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए। उत्तर : जीवन-परिचय : विद्यापति का जन्म 1380 ई. में मधुबनी (बिहार) के बिसपी गाँव के ऐसे परिवार में हुआ जो विद्या और ज्ञान के लिए प्रसिद्ध था। उनके जन्मकाल के संबंध में प्रामाणिक सूचना उपलब्ध नहीं है। उनके रचनाकाल और आश्रयदाता के राज्यकाल के अनुसंधान के आधार पर उनके जन्म और मृत्यु वर्ष का अनुमान किया गया है। विद्यापति मिथिला नरेश राजा शिवसिंह के अभिन्न मित्र, राजकवि और सलाहकार थे। Xpassbook.blogspot.com विद्यापति बचपन से ही अत्यंत कुशाग्र बुद्धि और तर्कशील व्यक्ति थे। साहित्य, संस्कृति, संगीत, ज्योतिष, इतिहास, दर्शन, न्याय, भूगोल आदि के वे प्रकांड पंडित थे। उन्होंने संस्कृत, अवहट्ट (अपभ्रंश) और मैधिली-तीन भाषाओं मे रचनाएँ कीं। इसके अतिरिक्त उन्हें कई समकालीन भाषा-उपभाषाओं का भी ज्ञान था। विद्यापति-के पिता गणपति ठाकुर राजा गणेश्वर प्रसाद के सभासद् थे। विद्यापति अपने पिता के साथ राज-दरबार में आया-जाया करते थे। विद्यापति के गुणों पर मुग्ध होकर राजा ...