Skip to main content

GK Trick – विधानपरिषद (Legislative Council) वाले राज्य

GK Trick – विधानपरिषद (Legislative Council) वाले राज्य : - नमस्कार साथियों , आज हम आपको एक ऐसी साधारण सी परन्तु बहुत कमाल की GK Trick बताऐंगे जिससे कि आप उन सभी States के नाम याद आसानी से याद रख पाऐंगे जिन States में विधानपरिषद (Legislative Council) है.


इससे पहले कि हम आपको ये GK Trick बतायें , उससे पहले हम आपको अवगत करा दें कि विधानपरिषद (Legislative Council) किसी राज्य (States) का उच्च सदन होता है. इसकी स्थिति राज्य में उसी प्रकार की होती है जैसे कि केंद्र में राज्यसभा की. इस समय विधानपरिषद (Legislative Council)  भारत के केवल 7 राज्यों में है.

XPassbook.blogspot.com

तो चलिये दोस्तो, नीचे हम आपको ऐसी Trick बता रहे है जिससे कि आप इन सातों राज्यों के नाम कभी नहीं भूलेंगे : - 

GK Trick – "AB TUM KARNA JARA (अब तुम करना जरा)"

Explanation / स्पष्टीकरण : - 


  • A – Andhra Pradesh
  • B – Bihar
  • T – Telangana
  • U – Uttar Pradesh
  • M – Maharastra
  • KARNA – Karnataka
  • JARA – Jammu and Kashmir


तो दोस्तो उम्मीद है कि अब आप विधानपरिषद (Legislative Council) वाले राज्यों के नाम कभी नहीं भूलेंगे. नीचे हम आपको विधान – परिषद के बारे में कुछ अन्य बहुत ही महत्वपूर्ण तथ्य जो अक्सर सभी प्रतियोगी Exams में पूछे जाते है बता रहे है , आप इन तथ्यों को अवश्य याद कर लें  : -

XPassbook.blogspot.com

विधानपरिषद (Legislative Council) से संबंधित अन्य Important Facts : -

  1. अनुच्छेद 169 के अनुसार राज्य विधान परिषद विधान मण्डल का उच्च एवं स्थाई सदन है ।
  2. इनकी सदस्य संख्या कम से कम 40 और अधिक से अधिक विधान सभा सदस्य की संख्या 1/3 होती है । अपबाद – जम्मू कश्मीर (36)
  3. तमिलनाडु विधान सभा ने वर्ष 2010 तथा राजस्थान विधान सभा वर्ष 2012 में अपने यहां विधान परिषद गठित करने का प्रस्ताव विधान सभा में पारित करवाया है जिससे भविष्य में इन राज्यों में विधान परिषद गठित होने की संभावना है।
  4. संविधान में यह प्रावधान है कि विधान परिषद् के कुछ सदस्य निर्वाचित होगे तथा कुछ नामित होगे । सामान्यतः विधान परिषद के कुल सदस्य संख्या के 5/6 सदस्य निर्वाचित तथा 1/6 सदस्य राज्यपाल द्वारा मनोनीत होते हैं !

निर्वाचित सदस्य इस प्रकार है

  • विधान परिषद के कुल सदस्यों के 1/12 सदस्य उस राज्य के कम-से-कम तीन वर्ष तक स्नातक रहे स्नातकों से मिलकर बनने वाले निर्वाचक मण्डल द्वारा निर्वाचित होंगे !
  • विधान परिषद के कुल सदस्य संख्या के 1/12 सदस्य राज्य की माध्यमिक पाठशाला से अनिम्न स्तर के विद्यालयों में तीन वर्ष से अधिक समय तक अध्यापन करने वाले अध्यापकों से मिलकर बने निर्वाचक मण्डल द्वारा निर्वाचित होते हैं. XPassbook.blogspot.com
  • विधान परिषद की कुल सदस्य संख्या के 1/3 सदस्य स्थानीय निकायों जैसे- नगरपालिका, जल बोर्ड आदि के सदस्यों से मिलकर बनने वाले निर्वाचक मण्डल द्वारा निर्वाचित होते हैं !
  • विधान परिषद की कुल सदस्य संख्या के 1/3 सदस्य उस राज्य की विधान सभा द्वारा निर्वाचित सदस्य (जोकि विधान सभा के सदस्य नहीं है) होते हैं !
  • शेष सदस्य विधान परिषद की कुल सदस्य संख्या के 1/6 सदस्य राज्यपाल द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला, सहकारी आन्दोलन और सामाजिक सेवा के सम्बन्ध में विशिष्ट व्यावहारिक ज्ञान रखने वाले व्यक्तियों में से नामित किए जाते हैं ! XPassbook.blogspot.com
  • निर्वाचक मण्डलो द्वारा विधान परिषद के सदस्यों का यह निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर एकल संक्रमणीय मत पद्धति के अनुसार होता है !
  • विधान परिषद की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए !
  • विधान परिषद एक स्थायी सदन है तथा पूरी विधान परिषद कभी भी भंग नहीं होती और इसे राज्यपाल द्वारा भंग नहीं किया जा सकता है !
  • विधान परिषद् के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष है !
  • प्रति दो वर्ष के पश्चात 1/3 सदस्य अपना पद छोड़ देते है। और उनके स्थान के लिए नये निर्वाचन होते है !
  • विधान परिषद अपने सदस्यों में से एक सभापति और एक उपसभापति का चुनाव करती है !
विधान परिषद के कार्य और शक्तियां : -

  • वित्त विधेयक को छोड़कर अन्य विधेयक राज्य विधान मण्डल के किसी भी सदन में प्रस्तावित कियो जा सकते है तथा ये विधेयक दोनों सदनों द्वारा स्वीकृत होने चाहिए !
  • संविधान के अनुच्छेद 197 में कहा गया है कि यदि कोई विधेयक विधान सभा से पारित होने के पश्चात् विधान परिषद द्वारा अस्वीकृत कर दिया जाता है, या परिषद् विधेयक में ऐसे संशोधन करती है जो विधान सभा को स्वीकार्य नहीं होते या परिषद के समक्ष विधेयक रखे जाने की तिथि से तीन माह तक विधेयक पारित नहीं किया जाता है, तो विधान सभा उस विधेयक को पुनः स्वीकृत करके विधान परिषदस को भेजती है ! XPassbook.blogspot.com
  • विधान परिषद किसी विधेयक को समाप्त नहीं कर सकती है !

दोस्तो आप हमें Facebook पर Follow कर सकते है. दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें. कृपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा.


बहुत बहुत धन्यवाद् .

Comments

Popular posts from this blog

सूरदास की झोंपड़ी - Summary – Class 12 Hindi Antral Chapter 1

सूरदास की झोंपड़ी – प्रेमचंद – कवि परिचय - Surdas ki jhopadi प्रश्न : प्रेमचंद की साहित्यिक तथा भाषागत विशेषताओं का परिचय देते हुए उनकी कृतियों का उल्लेख कीजिए। उत्तर : जीवन परिचय : प्रसिद्ध कथाकार मुंशी प्रेमचन्द का जन्म सन् 1880 ई. में वाराणसी के समीप लमही नामक गाँव में हुआ था। उनका मूल नाम धनपतराय था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में हुई। उन्होंने क्वींस कॉलेज वाराणसी से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। सन् 1896 ई. में उनके पिता की मूत्यु हो गई, अत: उन्हें एक प्राइमरी स्कूल का अध्यापन कार्य करने के लिए विवश होना पड़ा। बाद में वे सब डिप्टी इंस्पेक्टर तक पहुँच गए। उन्होंने बी. ए, की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। सन् 1920 में महात्मा गाँधी के प्रभाव में आकर उन्होंने सरकारी नौकरी त्याग दी। इसके पश्चात् वे स्वतंत्र लेखन करते रहे। ‘प्रेमचंद’ नाम उन्होंने लेखन के लिए अपनाया और वही प्रसिद्ध हो गया। प्रारंभ में वह उर्दू में लिखते थे। कुछ वर्षों के बाद उन्होंने अपनी उर्दू रचनाएँ हिन्दी में अनूदित की। Xpassbook.blogspot.com आगे चलकर उन्होंने मूल रूप से हिन्दी में ही लिखना शुरू कर दिया। उन्होंने...

गूँगे Summary – Class 11 Hindi Antra Chapter 4

गूँगे – रांगेय राघव – कवि परिचय लेखक-परिचय : जीवन-परिचय-रांगेय राधव हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार हैं। उनकी कहानियाँ जीवन के विविध पहलुओं को छूने की विशेषता रखती हैं। उनका जन्म 17 जनवरी, 1923 ई० को आगरा में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा भी आगरा में ही हुई। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से हिंदी में एम.ए, पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। उन्हें सन 1961 ईी० में राजस्थान साहित्य अकादमी ने पुरस्कृत किया था। केवल 39 वर्ष की अल्पायु में सन 1962 ईं० में उनका निधन हो गया था।  xpassbook.blogspot.com रचनाएँ – श्री रांगेय राषव बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने सभी विधाओं में साहित्य की रचना – है। इनमें कहानी, उपन्यास, कविता तथा आलोचना मुख्य हैं। उनकी प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं- कहानी-संग्रह-राम राज्य का वैभव, देवदासी, समुद्र के फेन, अधूरी मूरत, जीवन के दाने, अंगारे न बुझे, ऐयाश मुरदे, इनसान पैदा हुआ। उपन्यास-घरॉंदा, सीधा-सादा रास्ता, अँधरे के जुगनू, बोलते खंडहर, कब तक पुकारूू तथा मुरदों का टीला। उनकी संपूर्ण रचनाओं का संग्रह दस खंडों में ‘रांगेय राघव ग्रंधावली’ नाम से प्रकाशित हो चुका है। भाथा-शैली –...

विद्यापति के पद - Vidyapati ke pad - Summary – Class 12 Hindi Antra Chapter 9

विद्यापति के पद – विद्यापति – कवि परिचय प्रश्न : कवि विद्यापति के जीवन एवं साहित्य का परिचय देते हुए उनकी रचनाओं एवं भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए। उत्तर : जीवन-परिचय : विद्यापति का जन्म 1380 ई. में मधुबनी (बिहार) के बिसपी गाँव के ऐसे परिवार में हुआ जो विद्या और ज्ञान के लिए प्रसिद्ध था। उनके जन्मकाल के संबंध में प्रामाणिक सूचना उपलब्ध नहीं है। उनके रचनाकाल और आश्रयदाता के राज्यकाल के अनुसंधान के आधार पर उनके जन्म और मृत्यु वर्ष का अनुमान किया गया है। विद्यापति मिथिला नरेश राजा शिवसिंह के अभिन्न मित्र, राजकवि और सलाहकार थे। Xpassbook.blogspot.com विद्यापति बचपन से ही अत्यंत कुशाग्र बुद्धि और तर्कशील व्यक्ति थे। साहित्य, संस्कृति, संगीत, ज्योतिष, इतिहास, दर्शन, न्याय, भूगोल आदि के वे प्रकांड पंडित थे। उन्होंने संस्कृत, अवहट्ट (अपभ्रंश) और मैधिली-तीन भाषाओं मे रचनाएँ कीं। इसके अतिरिक्त उन्हें कई समकालीन भाषा-उपभाषाओं का भी ज्ञान था। विद्यापति-के पिता गणपति ठाकुर राजा गणेश्वर प्रसाद के सभासद् थे। विद्यापति अपने पिता के साथ राज-दरबार में आया-जाया करते थे। विद्यापति के गुणों पर मुग्ध होकर राजा ...