Skip to main content

कबीर और रहीम के दोहे | Kabir aur Rahim ke dohe

रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून ।
पानी गये न ऊबरे, मोती, मानुष, चून ॥

पावस देखि रहीम मन, कोइल साधे मौन ।
अब दादुर वक्ता भए, हमको पूछे कौन ||


समय पाय फल होत है, समय पाय झरी जात ।
सदा रहे नहिं एक सी, का रहीम पछितात ||

धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय ।
माली सींचे सौ घड़ा, ऋतु आए फल होय ||

दोस पराए देखि करि, चला हसन्त हसन्त ।
अपने याद न आवई, जिनका आदि न अंत ||

साधू भूखा भाव का, धन का भूखा नाहिं ।
धन का भूखा जी फिरैं, सो तो साधू नाहिं ||


अति का भला न बोलना, अति की भली न चूप ।
अति का भला न बरसना, अति की भली न धूप ॥

माया मुई न मन मुआ, मरी मरी गया सरीर ।
आसा त्रिसना न मुई, यों कही गए दास कबीर ||

बिगरी बात बने नहीं, लाख करो किन कोय ।
रहिमन फाटै दूध ते, मथे न माखन होय ||

ऐसी बानी बोलिये, मन का आपा खोय ।
औरन को सीतल करै, आपहु सीतल होय ||

कथनी थोथी जगत् में, करनी उत्तम सार |
कह कबीर करनी सबल, उतरै भव जल पार ||



करे बुराई सुख चहै, कैसे पावे कोय।
रोपे बिरवा आक का, आम कहाँ ते होय ||

माला फेरत जुग भया, फिरा न मन का फेर ।
कर का मनका डार दे, मन का मनका फेर ॥

जाति न पूछो साधु की, पूछि लीजिए ज्ञान ।
मोल करो तलवार का, पड़ा रहन दो म्यान ||

मन लोभी मन लालची, मन चंचल मन चोर ।
मन के मते न चालिए, पलक पलक मन ओर ||


कबीरा ये जग कुछ नहीं, खिन खारा खिन मीठ ।
कालही जो बैठ्या मंडप में, आज मशाने दीठ ॥

रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय ।
टूटे से फिर ना जुड़े, जुड़े गाँठ परि जाय ॥

बोली एक अनमोल है, जो कोई बोलै जानि

हिये तराजू तौलि के, तब मुख बाहर आनि ||

बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर |
पंथी को छाया नहीं, फल लागे अति दूर ||

बड़े बड़ाई ना करे, बड़े ना बोले बोल।
रहिमन हीरा कब कहै, लाख हमारो मोल ||


तुलसी मीठे वचन ते, सुख उपजत चहुँ ओर।
वशीकरण इक मंत्र है, तजिए वचन कठोर ॥

पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय ।
ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय ||

साँई इतना दीजिए, जामें कुटुंब समाय ।
मैं भी भूखा ना रहूँ, साधु न भुखा जाय ॥

तुलसी इस संसार में, भाँति-भाँति के लोग ।
सबसौं हिल-मिल चालिए, नदी-नाव संजोग ||

साँच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप।
जांके हिरदे सांच है, ताके हिरदे आप ||

सरस्वती के भंडार की बड़ी अपूरब बात ।
ज्यों खरचे त्यों-त्यों बढ़े, बिन खरचे घट जात ॥

गुरु गोविंद दोनों खड़े, काके लागूं पाँय।
बलिहारी गुरु आपनो, गोविंद दियो मिलाय ||


लाली मेरे लाल की, जित देखौं तित लाल ।
लाली देखन मैं गई, मैं भी हो गई लाल ||

दीन सबन को लखत है, दीनहिं लखै न कोय ।
जो रहीम दीनहिं लखै, दीन-बंधु सम होय ||

समय समय का मोल है, समय समय की बात।
कोई समय का दिन बड़ा, कोई समय की रात ॥

रहिमन देख बड़ेन को, लघु न दीजिये डारि ।
जहाँ काम आवै सुई, क्या करै तलवारि ॥

सतगुरु ऐसा चाहिए, जैसे लोटा डोर ।
गला फँसावे आपनौ, लावै नीर झकोर ॥

बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिए कोय ।
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय ॥


रैन गवाँई सोय के, दिवसु गँवाइया खाय ।
हीरा जनम अमोल था, कौड़ी बदले जाय ||

गुरु कुम्हार सिष कुंभ है, गढ़ि-गढ़ि काढ़े खोट ।
अंतर हाथ सँभारि दे, बाहर बाहे चोट ||

जो पहले कीजै जतन, सो पीछे फलदाय ।
आग लगै खोदे कुआँ, कैसे आग बुझाय ॥

कारज धीरे होत है, काहे होत अधीर ।
समय पाय तरूवर फले, के तक सींचो नीर ॥

मधुर वचन से जात मिटे, उताम जन अभिमान ।
तनिक सीत जल सौं मिटै, जैसे दूध उफान ||


समय बड़ा अनमोल है, मत कर यूँ बरबाद ।
कुछ तो ऐसा काम कर, लोग करें तुझे याद ॥

कबीरा खड़ा बाज़ार में, मांगे सबकी खैर ।
ना काहू से दोस्ती, न काहू से बैर ||

Comments

Popular posts from this blog

सूरदास की झोंपड़ी - Summary – Class 12 Hindi Antral Chapter 1

सूरदास की झोंपड़ी – प्रेमचंद – कवि परिचय - Surdas ki jhopadi प्रश्न : प्रेमचंद की साहित्यिक तथा भाषागत विशेषताओं का परिचय देते हुए उनकी कृतियों का उल्लेख कीजिए। उत्तर : जीवन परिचय : प्रसिद्ध कथाकार मुंशी प्रेमचन्द का जन्म सन् 1880 ई. में वाराणसी के समीप लमही नामक गाँव में हुआ था। उनका मूल नाम धनपतराय था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में हुई। उन्होंने क्वींस कॉलेज वाराणसी से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। सन् 1896 ई. में उनके पिता की मूत्यु हो गई, अत: उन्हें एक प्राइमरी स्कूल का अध्यापन कार्य करने के लिए विवश होना पड़ा। बाद में वे सब डिप्टी इंस्पेक्टर तक पहुँच गए। उन्होंने बी. ए, की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। सन् 1920 में महात्मा गाँधी के प्रभाव में आकर उन्होंने सरकारी नौकरी त्याग दी। इसके पश्चात् वे स्वतंत्र लेखन करते रहे। ‘प्रेमचंद’ नाम उन्होंने लेखन के लिए अपनाया और वही प्रसिद्ध हो गया। प्रारंभ में वह उर्दू में लिखते थे। कुछ वर्षों के बाद उन्होंने अपनी उर्दू रचनाएँ हिन्दी में अनूदित की। Xpassbook.blogspot.com आगे चलकर उन्होंने मूल रूप से हिन्दी में ही लिखना शुरू कर दिया। उन्होंने...

गूँगे Summary – Class 11 Hindi Antra Chapter 4

गूँगे – रांगेय राघव – कवि परिचय लेखक-परिचय : जीवन-परिचय-रांगेय राधव हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार हैं। उनकी कहानियाँ जीवन के विविध पहलुओं को छूने की विशेषता रखती हैं। उनका जन्म 17 जनवरी, 1923 ई० को आगरा में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा भी आगरा में ही हुई। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से हिंदी में एम.ए, पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। उन्हें सन 1961 ईी० में राजस्थान साहित्य अकादमी ने पुरस्कृत किया था। केवल 39 वर्ष की अल्पायु में सन 1962 ईं० में उनका निधन हो गया था।  xpassbook.blogspot.com रचनाएँ – श्री रांगेय राषव बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने सभी विधाओं में साहित्य की रचना – है। इनमें कहानी, उपन्यास, कविता तथा आलोचना मुख्य हैं। उनकी प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं- कहानी-संग्रह-राम राज्य का वैभव, देवदासी, समुद्र के फेन, अधूरी मूरत, जीवन के दाने, अंगारे न बुझे, ऐयाश मुरदे, इनसान पैदा हुआ। उपन्यास-घरॉंदा, सीधा-सादा रास्ता, अँधरे के जुगनू, बोलते खंडहर, कब तक पुकारूू तथा मुरदों का टीला। उनकी संपूर्ण रचनाओं का संग्रह दस खंडों में ‘रांगेय राघव ग्रंधावली’ नाम से प्रकाशित हो चुका है। भाथा-शैली –...

विद्यापति के पद - Vidyapati ke pad - Summary – Class 12 Hindi Antra Chapter 9

विद्यापति के पद – विद्यापति – कवि परिचय प्रश्न : कवि विद्यापति के जीवन एवं साहित्य का परिचय देते हुए उनकी रचनाओं एवं भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए। उत्तर : जीवन-परिचय : विद्यापति का जन्म 1380 ई. में मधुबनी (बिहार) के बिसपी गाँव के ऐसे परिवार में हुआ जो विद्या और ज्ञान के लिए प्रसिद्ध था। उनके जन्मकाल के संबंध में प्रामाणिक सूचना उपलब्ध नहीं है। उनके रचनाकाल और आश्रयदाता के राज्यकाल के अनुसंधान के आधार पर उनके जन्म और मृत्यु वर्ष का अनुमान किया गया है। विद्यापति मिथिला नरेश राजा शिवसिंह के अभिन्न मित्र, राजकवि और सलाहकार थे। Xpassbook.blogspot.com विद्यापति बचपन से ही अत्यंत कुशाग्र बुद्धि और तर्कशील व्यक्ति थे। साहित्य, संस्कृति, संगीत, ज्योतिष, इतिहास, दर्शन, न्याय, भूगोल आदि के वे प्रकांड पंडित थे। उन्होंने संस्कृत, अवहट्ट (अपभ्रंश) और मैधिली-तीन भाषाओं मे रचनाएँ कीं। इसके अतिरिक्त उन्हें कई समकालीन भाषा-उपभाषाओं का भी ज्ञान था। विद्यापति-के पिता गणपति ठाकुर राजा गणेश्वर प्रसाद के सभासद् थे। विद्यापति अपने पिता के साथ राज-दरबार में आया-जाया करते थे। विद्यापति के गुणों पर मुग्ध होकर राजा ...